{"_id":"620166a50465d5774a521f99","slug":"pratibha-first-in-online-essay-competition-shamli-news-mrt576183411","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभा प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभा प्रथम
शामली। मतदाता जागरूकता क्लब द्वारा जिले के डिग्री कॉलेजों में आयोजित स्वीप सप्ताह के सातवें दिन लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका विषय पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभा चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया कि आधी आबादी की पूर्ण भागीदारी और युवा सहभागिता के बिना लोकतंत्र की शक्ति अपर्याप्त है। मतदाता सहभागिता जन आंदोलन की तर्ज पर इस विधानसभा चुनाव में एक अभियान बने। डॉ. जसविंदर बालियान ने कहा कि सही उम्मीदवार का भी चयन कर अपने मत का प्रयोग करें, क्योंकि ये ही उम्मीदवार सरकार बनाएंगे और आपके नीति निर्माता बनेंगे। डॉ. प्रताप कुमार ने मतदान के विभिन्न कारकों के बारे में बताया।
ईएलसी कोआर्डिनेटर डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में जीवीएन डिग्री कालेज रमाला में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जसविंदर बालियान और वीवी पीजी कालेज शामली में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. प्रताप कुमार रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ओम श्री साक्षी कालेज जसाला की प्रतिभा चौहान, द्वितीय स्थान पर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला की आरती उपाध्याय और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से तनुश्री धीमान और चंदन लाल कपूर रहे। कार्यक्रम में डॉ. छवि संगल, शोबिया, रुबिया, परवीन, सोनू भारती, आमिल, अंशु, रिया संगल, दिशा भारती, कशिश जैन आदि ने सहभागिता की ।कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितु जैन ने किया।