{"_id":"61e0756c6506bd5ca22711e5","slug":"prasanna-choudhary-from-shamli-nahid-hasan-candidate-from-kairana-shamli-news-mrt5733232154","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली से प्रसन्न चौधरी, कैराना से नाहिद हसन प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली से प्रसन्न चौधरी, कैराना से नाहिद हसन प्रत्याशी
विज्ञापन
कैराना विधायक नाहिद हसन।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली से प्रसन्न चौधरी, कैराना से नाहिद हसन प्रत्याशी
शामली। सपा-रालोद गठबंधन ने बृहस्पतिवार शाम प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। जिसमें शामली विधानसभा सीट से रालोद के प्रसन्न चौधरी और कैराना से वर्तमान सपा विधायक नाहिद हसन को प्रत्याशी बनाया गया है। थानाभवन सीट पर प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि इस सीट को लेकर सपा और रालोद के बीच अभी जद्दोजहद जारी है। इस पर दोनों पार्टी नेता एक-दो दिन में कोई फैसला ले सकते हैं।
शामली विधानसभा सीट रालोद और कैराना सीट सपा के खाते में जाना पहले से तय था। शामली सीट पर रालोद की ओर से कई दावेदार थे, वहीं कैराना सीट पर हसन परिवार की दावेदारी तय थी। शामली सीट पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और वर्तमान चेयरपर्सन अंजना बंसल के पुत्र अखिल बंसल दावेदार थे। इसके अलावा डॉ. विक्रांत जावला और डॉ. हरेंद्र वर्मा भी इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। सपा-रालोद गठबंधन ने शामली से जहां जाट प्रत्याशी मैदान में उतारा है। किसान आंदोलन को लेकर बदली हवा को देखते हुए पार्टी ने प्रसन्न चौधरी पर दांव खेला है। इस सीट पर वर्तमान में भाजपा से तेजेंद्र निर्वाल विधायक हैं। वहीं, कैराना में फिर से मुस्लिम कार्ड खेला है। अब थानाभवन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। यह सीट सपा और रालोद में से किसके खाते में जाएगी और यहां किस जाति के प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।
प्रसन्न चौधरी ने भाजपा से की थी शुरूआत
शामली विधानसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी घोषित किए गए प्रसन्न चौधरी ने राजनीतिक जीवन की शुरूआत भाजपा से की थी। इसके बाद वह कुछ समय के लिए बसपा में भी रहे। उनकी पत्नी संतोष देवी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने फिर से भाजपा का रुख किया। इस बार के पंचायत चुनाव के बाद उन्होंने रालोद का दामन थाम लिया था। करीब 50 वर्षीय प्रसन्न चौधरी ने बीएससी बीएड तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन
नाहिद को विरासत में मिली राजनीति
कैराना विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए सपा विधायक नाहिद हसन को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता मुनव्वर हसन सभी सदनों के सदस्य रहे। सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु के बाद नाहिद हसन ने राजनीति में कदम रखा। नाहिद की मां तबस्सुम हसन भी कैराना से सांसद रह चुकी हैं। करीब 35 वर्षीय नाहिद हसन ने ऑस्ट्रेलिया से बीबीए तक पढ़ाई की है।
कैराना सीट
कुल मतदाता 318294
पुुरुष मतदाता 171026
महिला मतदाता 147258
जातिगत मतदाता : मुस्लिम 1.37 लाख, गुर्जर 27550, ठाकुर 4930, कश्यप 40423, दलित 9808, सैनी 12190, जाट 24650, ब्राह्मण 8862, वैश्य 6154 नाई/बढ़ई 10400, कोरी 8364, बावरिया 6250, अन्य 22 हजार।
शामली सीट
कुल मतदाता 307960
पुरुष मतदाता 168520
महिला मतदाता 139430
जातिगत मतदाता : जाट 68000, मुस्लिम 70000, वाल्मीकि 5000, कश्यप 23000, ब्राह्मण 22000, वैश्य 38000, गुर्जर 21000, दलित 35000, सैनी 7000, पांचाल 7000, अन्य 11 हजार।

रालोद-सपा गठबंधन के शामली सीट से प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी।- फोटो : SHAMLI