{"_id":"60cce9c78ebc3e2d9c47567d","slug":"pradhan-and-members-took-oath-in-36-gram-panchayats-shamli-news-mrt5433894181","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 ग्राम पंचायतों में प्रधान और सदस्यों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 ग्राम पंचायतों में प्रधान और सदस्यों ने ली शपथ
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भट्टू में शपथ ग्रहण करती ग्राम प्रधान।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/बाबरी/गढ़ीपुख्ता। असंगठित रह गई जिले की 36 ग्राम पंचायतों में उप चुनाव के बाद कोरम पूरा होने के बाद ग्राम प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। खंड विकास अधिकारियों ने वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई।
जिले की 230 ग्राम पंचायतों में से 36 में कोरम पूरा नहीं हुआ था। इसके चलते पूर्व में इन ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों की शपथ नहीं हो पाई थी। उप चुनाव के बाद कोरम पूरा हो जाने पर इन 36 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को शपथ ग्रहण हुआ। ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों को संबंधित खंड विकास अधिकारियों ने वर्चुअल तरीके से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भंदौड़ा के प्राथमिक विद्यालय में ऑनलाइन शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। ग्राम पंचायत सचिव अर्जुन राणा ने ग्राम प्रधान सुमित्रा शर्मा को शपथ दिलाई। इसके बाद सदस्य सविता, समंदर, रूपा, पुनम, महेंद्र, मुनेश ने शपथ ग्रहण की।
गांव भाट्टू में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कोमल बावरा को ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद कुमार की मौजूदगी में ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। गंदेवडा पंचायत में ग्राम प्रधान रामकुमार को पंचायत सचिव महेंद्र सिंह, खेड़की में प्रान मोहन एवं ग्राम सदस्यों को ग्राम पंचायत सचिव रणधीर, राझड में प्रधान सरोज देवी व सदस्यों पंचायत सचिव वैभव निर्वाल की मौजूदगी में ऑनलाइन शपथ दिलाई है।
विज्ञापन
शामली ब्लॉक के गांव सिलावर के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान सतकारी देवी व अन्य ग्राम पंचायत सदस्यों को बीडीओ प्रवीण कुमार, ग्राम सचिव नागेंद्र सरोहा ने ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य मेमकला, श्यामल, नेहा, नीरज, सुदेश, अंगूरी देवी, नीलम आदि मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत सिलावर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान व सदस्यगण।- फोटो : SHAMLI

ग्राम पंचायत भंदौड़ा में शपथ ग्रहण करती ग्राम प्रधान।- फोटो : SHAMLI