{"_id":"61462f718ebc3e7fd851c600","slug":"practiced-to-attack-the-enemy-s-team-shamli-news-mrt556858499","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मन की टोली पर हमला करने का कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुश्मन की टोली पर हमला करने का कराया अभ्यास
विज्ञापन
झिंझाना सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित एनसीसी शिविर में प्रशिक्षण लेते एनसीसी के छात्र
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। सिल्वर बेल्स स्कूल में चल रहे 85 यूपी बटालियन के सात दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शनिवार को गाजियाबाद ग्रुप हैडक्वाटर के डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल एस भाटिया के पहुंचने पर कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी तथा कैंप कमांडेंट कर्नल आरके रोशन ने अभिनंदन किया। शिविर के दूसरे दिन आज सभी कैडेट्स को दुश्मन की टोली पर हमला करने का अभ्यास कराया गया और नक्शे की जानकारी दी गई।
गाजियाबाद ग्रुप हेड क्वार्टर के डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल एस भाटिया ने शनिवार को संपूर्ण कैंप स्थल, कुक हाउस, लिविंग एरिया आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने एकजुटता, टीम भावना के साथ काम करने और अधिक से अधिक सीखने व कैंप के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने पर बल दिया। नायब सूबेदार हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बीएचएम रवि, हवलदार डिंपल, सोहनलाल, प्रेम आदि ने फायर एंड मूव की कार्रवाई के दौरान दुश्मन की टोली पर हमला करना सिखाया। कैंप एड्जुटेंट एनएस मान के नेतृत्व में कैडेट्स को मैप रीडिंग के दौरान अपनी पोजीशन निकालना, नक्शा सेट करना, ग्रिड रेफरेंस ज्ञात करना आदि जानकारियां दी गई।
साथ ही 22 राइफल को खोलने और जोड़ने का अभ्यास कराया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल आरके रोशन ने पब्लिक स्पीकिंग विषय पर वार्तालाप के दौरान अपने वक्तव्य को प्रभावी ढंग से रखने के तौर तरीके और बारीकियों को समझाया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ और हाइजीन के संबंध में स्वयं और परिवेश को स्वच्छ रखने गंदगी और कचरे को डस्टबिन में डालने पर बल दिया।
विज्ञापन
सांप के काटने पर प्राथमिक उपचार के दौरान बंद लगाने के तरीके सिखाए। खो-खो प्रतियोगिता भी हुई। इस दौरान मेजर अनस खान, कैप्टन केपी सिंह, रजनीश कुमार, लेफ्टिनेंट विपिन कुमार, सूबेदार सुरेश कुमार, नायब सूबेदार दिगंबर सिंह, रणवीर सिंह, संजीव मौजूद रहे।