फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Power supply was interrupted continuously for 15 hours

लगातार 15 घंटे बाधित रही विद्युत सप्लाई

Sat, 19 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Power supply was interrupted continuously for 15 hours
कैराना। हाई वोल्टेज लाइन में फाल्ट आने के कारण लगातार 15 घंटे तक कस्बे की विद्युत सप्लाई बंद रही। जिस कारण लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे मन्ना माजरा स्थित खंभे में वाहन की टक्कर लगने के कारण तार टूट गए थे। जिसके बाद विद्युत कर्मियों द्वारा तारों को सही कराया गया। इसके बाद में कंडेला स्थित करियर व्हील फैक्टरी के सामने 33 हजार की हाई वोल्टेज विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था। एसडीओ अतुल यादव की देखरेख में विद्युत कर्मियों ने रात भर हाई वोल्टेज लाइन के फाल्ट को सही किया। इस दौरान लगातार 15 घंटे तक विद्युत सप्लाई बंद रहीं, जिस कारण लोगों के बैटरी इनवर्टर भी डाउन हो गए। शुक्रवार सुबह सात बजे हाई वोल्टेज लाइन के फाल्ट को सही कराने के बाद नगर की विद्युत सप्लाई सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed