फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Potato is being sold in the market for 50 rupees

बाजार में 50 रुपये किलो बिक रहा है आलू

Sun, 01 Nov 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Potato is being sold in the market for 50 rupees
शामली नवीन मंडी स्थित गोदाम में रखा आलू। - फोटो : SHAMLI
बाजार में 50 रुपये किलो बिक रहा है आलू
विज्ञापन

शामली। जिले के शीतगृहों में रखा आलू बाजार में आ गया। जलालाबाद-थानाभवन की मंडी में अलीगढ़ और आगरा का आलू भी आने लगा है। इसके बावजूद दाम में कमी नहीं आई। आम उपभोक्ताओं को आलू 50 रुपये किलो मिलने से हाहाकार मच गया है। मंडी आढ़तियों का कहना है कि उनके पास भी आलू का स्टॉक ज्यादा नहीं बचा है। यदि बाहर की मंडियों से आवक नहीं बढ़ी तो त्योहार पर आलू के दाम और बढ़ सकते हैं।
पिछले एक सप्ताह से शहर में फुटकर आलू काफी महंगा बिक रहा है। सब्जी मंडी में आढ़तियों द्वारा 32-35 रुपये किलो और फुटकर में 50 रुपये किलो आलू बेचा जा रहा है। आलू की कमी को देखते हुए शासन ने 31 अक्तूबर को कोल्ड स्टोरेज में भंडारण किए गए आलू की निकासी के निर्देश दिए थे। जनपद के छह कोल्ड स्टोरेज में 12244.40 मीट्रिक टन आलू का भंडारण किया गया था। उद्यान विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसमें से 90 प्रतिशत आलू की निकासी हो चुकी है। जो बचा है वह बीज के लिए है। शीतगृहों से आलू मंडियों में आढ़तियों पर आ चुका है। आगामी दो -तीन दिन में सारा आलू बाजार में होगा। शामली मंडी के आढ़ती बाबू राम सैनी का कहना है कि उनके पास शीतगृहों से आया आलू ही है। इससे कुछ दिन काम चल सकता है। त्योहारी सीजन में यदि आलू की बाहर से आवक नहीं बढ़ी तो दिक्कत हो सकती है। उधर, जलालाबाद और थानाभवन की मंडी में अलीगढ़ और आगरा से आलू आना शुरू हो गया है, लेकिन उससे भी दाम कम नहीं हुए। पंजाब और हिमाचल का आलू दीपावली के बाद आने के कयास लगाए जा रहे हैं। आढ़ती का कहना है कि जिले के व्यापारियों ने चिप्सोना आलू कोल्ड स्टोरेज में रखा था। यह खुले बाजार में महंगा बिक रहा है।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ का आलू भी महंगा
शामली। थानाभवन के आलू विक्रेता राहुल शर्मा का कहना है कि थानाभवन मंडी में आगरा और अलीगढ़ का भंडारण किया गया आलू आना शुुरू हो गया है। यह आलू 1800 रुपये का 50 किलो का कट्टा का पड़ रहा है। फुटकर विक्रेता 45- 50 रुपये किलो बेच रहे हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र और हिमाचल के ऊना का आलू दिसंबर तक बाजार में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों के पास थोड़ा ही स्टॉक
शामली। जलालाबाद के कोल्ड स्टोरेज स्वामी और आलू के आढ़ती उपेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि कोल्ड स्टोरोज से आलू की निकासी कर दी गई। जलालाबाद कस्बे में आलू के गिनती के बोरे बचे हैं। चिप्सोना, फ्राई सोना, पुुखराज आलू थोक में 30- 35 रुपये किलो बेचा जा रहा है।

आलू के दाम पर रखी जाएगी नजर
शामली। उद्यान विभाग के उपनिदेशक सहारनपुर जयकरण सिंह का कहना है कि आलू की कमी को देखते हुए मंडल में 31 अक्तूबर तक 90 प्रतिशत आलू की निकासी करा दी गई है। किसान आंदोलन के कारण पंजाब का आलू वेस्ट यूपी में आने के अभी आसार नहीं हैं। आगरा, अलीगढ़, कानपुर का आलू जल्द ही बाजार में बिक्री के लिए आ जाएगा। सभी जिला उद्यान अधिकारियों को मंडी के थोक और बाजार में आलू के फुटकर दामों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। फुटकर विक्रेताओं द्वारा महंगे रेट पर बेचे जा रहे आलू पर नियंत्रण करने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed