फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Poster pasted this house is for sale

मकान पर चस्पाया मकान बिकाऊ है का पोस्टर

Wed, 13 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Poster pasted this house is for sale
चस्पा किया यह मकान बिकाऊ है का पोस्टर
विज्ञापन

कैराना। तीन दिन पूर्व घर में घुसकर मारपीट करने और जंजीरों से पीट कर घायल करने के मामले में पीड़ित पक्ष ने अपने मकान पर यह मकान बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा कर दिया।
शनिवार को आर्यपुरी देहात में सबमर्सिबल का पानी मकान की दीवार में भरने के विवाद पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के राजेश कांबोज और उसके भाई लोकेश कांबोज को जंजीरों से पीटा था। दोनों घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान दूसरे पक्ष को भी चोटें आईं थीं। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया था। बुधवार को राजेश कांबोज ने अपने मकान पर एक पोस्टर चस्पा किया जिस पर लिखा था कि यह मकान बिकाऊ है। हमारा परिवार दबंगों से परेशान होकर मकान बेचने पर मजबूर है।
विज्ञापन

मामले में राजेश कंबोज ने बताया कि उनके साथ एक महीने में कई बार मारपीट की जा चुकी है और पुलिस ने भी क्रॉस केस कर दिया। वह मकान बेचकर यहां से चले जाएंगे। मामले में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने पर दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे। मामले में दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर किसी को कोई परेशानी है तो वह पुलिस को बताए उसकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed