फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pollution control board team investigated mining point

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने की खनन प्वाइंट की जांच

Fri, 16 Oct 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pollution control board team investigated mining point
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने की खनन प्वाइंट की जांच
विज्ञापन

कैराना। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने नगला राई में चल रहे खनन पट्टे पर पहुंचकर जांच की। मई-जून माह में खनन को लेकर एनजीटी में शिकायत की गई थी।
नगला राई में शासन से देवांश इंफ्रा कंपनी के नाम पर रेत खनन का पट्टा आवंटित है। निर्धारित मानकों के विपरीत रेत खनन होने का आरोप लगाते हुए एनजीटी में शिकायत की गई थी। एनजीटी के निर्देश पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक आरके सिंह बृहस्पतिवार को अपनी टीम के साथ नगला राई खनन प्वाइंट पर पहुंचे। उनके साथ एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, सीओ जितेंद्र कुमार, खान निरीक्षक डा. रंजना सिंह व कोतवाली प्रभारी मौजूद थे। टीम ने रेत खनन प्वाइंट पर यमुना नदी के आसपास निरीक्षण किया। मामले में क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि वह रेत खनन की रिपोर्ट एनजीटी को सौंपेंगे। उधर, एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में की गई शिकायत पर एनजीटी के निर्देश पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम नगला राई खनन प्वाइंट पर आई थी।
विज्ञापन

ठेकेदारों के बीच विवाद, तीन का चालान
कैराना। नगला राई में खनन पट्टे को लेकर ठेकेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया है। बुधवार शाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने खनन प्वाइंट का निरीक्षण किया था। इस दौरान झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनका शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला राई में देवांश इंफ्रा के कुलदीप सिंह, निवासी गांव उदपुर थाना झिंझाना के नाम खनन का पट्टा आवंटित है। बरसात के बाद एक अक्तूबर से खनन कार्य शुरू होना था। बुधवार शाम एसडीएम, सीओ, खनन निरीक्षक व कोतवाली पुलिस नगला राई खनन प्वाइंट पर गई थी। खनन प्वाइंट पर दो ट्रैक्टर मिले थे, जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने खनन प्वाइंट पर झगड़ा करने के आरोप में कुलदीप सिंह पक्ष के संदीप रूहेला, निवासी गांव धनहा थाना गढ़ीपुख्ता व सुंदर निवासी ऊंचागांव, जनपद शामली तथा दूसरे पक्ष के यश गर्ग निवासी रोहिणी दिल्ली को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान किया है। उधर, खनन ठेकेदार कुलदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर शामली के एक भाजपा नेता एवं अधिकारियों पर खनन शुरू नहीं होने देने का आरोप लगाया है। खान निरीक्षक डा. रंजना सिंह ने बताया कि नगला राई खनन पट्टे की रायल्टी जमा नहीं की गई, जिसके चलते खनन कार्य रुका हुआ है।

इन्होंने कहा...
बुधवार शाम नगला राई रेत खनन प्वाइंट पर निरीक्षण करने के लिए गए थे। खनन शुरू होने से पहले व्यवस्था देखी जाती है। मौके पर खनन शुरू नहीं होने के बावजूद दो ट्रैक्टर मिले, जिन्हें सीज किया गया तथा झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
- उद्भव त्रिपाठी, एसडीएम, कैराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed