फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Polling at 68 polling booths in Kandhla amid tight security

कांधला में 68 पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

Fri, 11 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Polling at 68 polling booths in Kandhla amid tight security
शामली कैराना में छोटे बच्चों के साथ वोट डालने पहुंचे दंपती। - फोटो : SHAMLI
शामली, कांधला। कांधला थाना क्षेत्र 68 पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच विधान विधान सभा चुनाव का मतदान शांति पूर्ण संपन्न हुआ। मतदान के दौरान कई स्थानों पर पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीन की खराबी व धीमी गति को लेकर मतदाताओं ने रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। घने कोहरे में भी मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ी। मतदान के दौरान सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदाताओं को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। जिसमें नगर के श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ संख्या 323 में सुबह के समय ही ईवीएम मशीन खराब होने के कारण घंटों तक इंतजार करते रहे। सूचना के बाद जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मौके पर पहुंच कर पोलिंग बूथ पर नई ईवीएम मशीन को मंगाकर मतदान को सुचारु कराया। वहीं बूथ संख्या 319 पर लाइन में खड़े मतदाताओं का आरोप था कि पोलिंग पार्टी के सही प्रकार से काम न करने के कारण मतदान की गति धीमी है। जिस कारण मतदाताओं को अपना मतदान करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

यही स्थिति हिंदू इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 339, 342 पर देखने को मिली। गांव हुरमजरपुर व गांव भभीसा में फर्जी मतदान की सूचना पर भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल मौके पर पहुंचे और पीठासीन अधिकारियों से बात कर फर्जी मतदान रुकवा कर निष्पक्षता के साथ मतदान कराने की हिदायत दी। गांव हुरमजरपुर में फर्जी मतदान करते एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई। नगर के मोहल्ला शेखजादगान स्थित अनंतमति जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल में फर्जी मतदान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। जिसके पश्चात पैरा मिलट्री व पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर हल्का बल प्रयोग कर मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग कर रहे लोगों व मतदान में व्यवधान पैदा कर रहे लोगों को वहां से भगाकर मतदान सुचारु कराया। गांव अट्टा के बूथ संख्या 301 पर पोलिंग पार्टी ने बुजुर्ग महिलाओं को गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पोलिंग पार्टी महिलाओं के साथ जाकर जबरदस्ती गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में बटन दबा रही है। ग्रामीणों के हंगामे के बाद मौके पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर पोलिंग पार्टी को सख्त हिदायत दी। वहीं गांव भारसी, एलम, नाला, खंद्रावली, जसाला, पंजोखरा, मीमला, गंगेरू के साथ आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में छिटपुट घटनाओं के साथ मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक लोगों को लिया हिरासत में
कैराना। क्षेत्र में जगह-जगह फर्जी मतदान व बवाल करने पर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। इन लोगों को पूरा दिन कोतवाली में ही बैठाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed