फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   political news

Shamli News: प्रमोद शर्मा अध्यक्ष और दीपेश गुप्ता बने सचिव

Fri, 20 Feb 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
political news
जानसठ तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष व सचिव अपने समर्थकों के साथ। स्रोतः संव
जानसठ। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार शर्मा ने सर्वाधिक 61 मत लेकर जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रद्युम्न भेंटवाल को तीन मतों से पराजित किया, जबकि सचिव पद पर दीपेश गुप्ता सर्वाधिक 71 मत लेकर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रमोद कुशाल को 30 मतों से पराजित किया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर रघुनाथ सिंह सर्वाधिक 68 मत लेकर निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना बार सभागार में शुरू की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों प्रमोद शर्मा को 61 मत मिले, प्रद्युम्न भेटवाल को 58 मत मिले और अजय कुमार पंत को 53 मत मिले। इसके अलावा सचिव पद पर चांदबीर सैनी को 38 मत मिले, प्रमोद कुशाल को 41 मत, दीपेश गुप्ता को 71 मत व विनोद चौधरी को 21 मत लेकर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद नईम को 52 मत, अनुज शर्मा को 48 मत व रघुनाथ सिंह को 68 मत मिले। इनके अलावा अन्य पदों पर भी प्रत्याशी सर्वाधिक मत लेकर निर्वाचित हुए। मतगणना कराने में चुनाव अधिकारी एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रदीप कुमार गोयल, प्रवेश कुमार गोयल, अमन वालिया, हसीन हैदर जैदी, मांगेराम गुर्जर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed