फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   political news

नोमान के परिवार को एक करोड़ मुआवजा दे सरकार : अजय

Mon, 17 Nov 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
political news
कैराना में दिल्ली ब्लास्ट में घायल अमन की मां व जीजा से बात करते कांग्रेस के उप्र अध्यक्ष अजय र
झिंझाना/कैराना। दिल्ली में हुए कार बम धमाके के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार राय रविवार को मृतक और घायल दोनों पीड़ित परिवारों से मिलने शामली पहुंचे। उन्होंने झिंझाना में मृतक नोमान अंसारी के घर तथा कैराना में घायल अमन अंसारी के परिजनों से मिलकर उन्होंने ढांढस बंधाया और घटना को सरकार की बड़ी चूक करार दिया।
विज्ञापन

दिल्ली विस्फोट में मारे गए नोमान अंसारी के घर पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार राय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सरकार से कठोर कार्रवाई तथा आर्थिक सहायता की मांग की। उन्होंने कहा कि आतंकवादी चाहे एमबीबीएस हो या इंजीनियर, जो भी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है, उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

वह झिंझाना पहुंचे और मृतक नोमान अंसारी के परिजनों से मिले। अमन और नोमान आपस में रिश्तेदार थे। दिल्ली बम विस्फोट में नोमान की मौत हो गई थी, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोमान के घर पहुंचने पर माहौल बेहद भावुक हो गया। मृतक के पिता इमरान ने रोते हुए अपनी पीड़ा कांग्रेस अध्यक्ष को बताई। परिवार ने बताया कि छोटे बेटे नोमान की मौत से पहले ही वे सदमे में थे, वहीं बड़े बेटे फरमान की दोनों किडनियां खराब हैं और सप्ताह में दो बार डायलिसिस कराना पड़ता है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण इमरान बड़े बेटे के इलाज के लिए अपना एक मकान भी बेच चुके हैं।
अजय राय ने कहा कि दिल्ली की घटना बेहद दुखद है और सरकार को पीड़ित परिवारों की तत्काल सहायता करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मृतक नोमान अंसारी के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। बिहार चुनाव परिणाम पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह दुख की घड़ी में आए हैं और इस समय राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना उचित है।
इस दौरान जिला को-ऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान, आलम चौधरी, सजीव शर्मा, धीरज महाशय, गीता काकरान, प्रदीप त्यागी, रामहरि पवार, शाहरुख मंसूरी, महेंद्र कुमार शर्मा, धर्मवीर शांडिल्य व अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।

दिल्ली बम ब्लास्ट को बताया सरकार की बड़ी चूक : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय 10 नवंबर को दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट में घायल अमन के घर पहुंचे। उन्होंने घायल के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया। कांग्रेस नेता ने सरकार से मृतकों को एक-एक करोड़ व घायलों को 25 लाख रुपये मुआवजा और मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। उन्होंने अमन की मां मुनाजरा तथा जीजा युनूस से मुलाकात की। परिजनों ने घटना की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष को दी। अजय राय ने दिल्ली बम ब्लास्ट को सरकार की बड़ी चूक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed