{"_id":"68d4447f01cbf87ec40f378d","slug":"political-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-150332-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन देश की जनता को मिला जीएसटी का उपहार : दिनेश खटीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन देश की जनता को मिला जीएसटी का उपहार : दिनेश खटीक
विज्ञापन
शामली। जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने जीएसटी के दामों को कम व कुछ चीजों पर जीएसटी समाप्त करने पर केन्द्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्र के पहले दिन देश की जनता को जीएसटी का उपहार मिला है। यह सुधार घरों के खर्च कम करेंगे। किसानों को सशक्त बनाएंगे और कारोबार को गति देंगे।
बुधवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि नवरात्रि के प्रथम दिन से पूरे देश की जनता को जीएसटी का उपहार मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारो के लिए 3 सितंबर को 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी सुधारो के निर्णय लिए गए। 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। इन सुधारो के तहत 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की सरल दो दर संरचना लागू की गई है जबकि लग्जरी सामानों पर 40 प्रतिशत की दर रखी गई है। यह सुधार नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगे ।
कहा कि दीपावली पर दीपक घरों को रोशन करते हैं, वैसे ही यह सुधार घरों के खर्च कम करेंगे। किसानों को सशक्त बनाएंगे और कारोबार को गति देंगे ,जिससे पूरे भारत में समृद्धि फैलेगी। उन्होंने बताया कि दो दलों की सरलता और पुरानी चार स्तरीय व्यवस्था हटाकर सिर्फ 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की तरह रखी गयी है। जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि पुराने चार स्तरीय जीएसटी 5, 12, 18 व 28 प्रतिशत को सरल दो दर प्रणाली में बदल दिया गया है। उन्हांेने केन्द्र सरकार की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख जयदेव मलिक, पुनीत द्विवेदी, दामोदर सैनी, शशि अरोरा, घनश्याम पारचा, निविश चौधरी, ओमप्रकाश बावरिया, सुखचैन वालिया आदि भी मौजूद रहे।