फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Political leaders have to get official

नेताओं से राजनीति कर गए मिल अधिकारी

Sat, 28 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली।
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली। Updated Sat, 28 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Political leaders have to get official
suger mile - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गन्ना मूल्य भुगतान करने में मिल अधिकारी कितनी मनमानी कर रहे हैं, उसका उदाहरण शामली शुगर मिल पर हुए रालोद के धरने के बाद फिर सामने आ गया। शुगर मिल गेट पर किसानों की भीड़ देखकर घबराए अधिकारियों ने गन्ना मूल्य भुगतान का जो वायदा किया, वह भी पूरा नहीं किया जा सका। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रालोद ने शामली शुगर मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया था। धरने में किसानों की जबरदस्त भीड़ पहुंची थी, जिसके चलते गन्ना विभाग और मिल अधिकारियों पर गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर दबाव बना था। धरनास्थल पर पहुंचे मिल अधिकारियों तथा जिला गन्ना अधिकारी ने दावा किया कि जिले की तीनों चीनी मिल आज ही 21 करोड़ रुपये का भुगतान कर देंगी तथा बकाया गन्ना मूल्य 16-16 करोड़ रुपये की किश्त में बांटकर प्रति सप्ताह भुगतान किया जाएगा। 
विज्ञापन


मालू्म चला है कि तय वायदे मुताबिक 21 करोड़ रुपये का भुगतान शुक्रवार को भी किसानों के खाते में नहीं पहुंच सका। विभागीय सूत्रों के मुताबिक शामली शुगर मिल ने तो गन्ना मूल्य भुगतान के  लिए एडवाइजरी भी जारी नहीं की, जबकि एडवाईजरी के बाद कम से कम एक दिन तो भुगतान किसानों के खाते में पहुंचने में लग जाता है। वहीं, 16-16 करोड़ रुपये प्रति सप्ताह भुगतान में भी बड़ा खेल कर दिया गया। क्योंकि इस भुगतान को करने में कम से कम पांच महीने बीत जाने तय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में साफ है कि मिल अधिकारियों ने गन्ना मूल्य भुगतान करने में मनमानी की पराकाष्ठा ही पार कर दी है। वहीं, माना जा रहा है कि मिल गेट पर धरना दे रहे किसान और नेताओं के गुस्से को शांत करने के लिए मिल अधिकारियों ने चालाकी दिखाते हुए भुगतान करने का वादा कर दिया। 


वहीं, इस मामले के बारे में जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती का कहना है कि शामली शुगर मिल की ओर से निर्धारित समय 15 जनवरी तक का भुगतान संभवत: सोमवार तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed