{"_id":"63e3efe98562c0a17b04c851","slug":"policemen-should-behave-sweetly-shamli-news-c-14-1-110122-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों से मधुर व्यवहार करें पुलिसकर्मी : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों से मधुर व्यवहार करें पुलिसकर्मी : एएसपी
Thu, 09 Feb 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
शामली, कैराना। एएसपी ओपी सिंह ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों से मधुर व्यवहार करने और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए।
मंगलवार देर रात अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह कोतवाली के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। एएसपी ने कोतवाली कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने अपराध रजिस्टरों की भी समीक्षा की। इसके अलावा कोतवाली में लगे हिस्ट्रीशीटरों के होर्डिंग्स के बारे में भी जानकारी की। बताया गया कि चौकी क्षेत्र के हिसाब से होर्डिंग पर हिस्ट्रीशीटरों के नाम अंकित कराए गए हैं। जिससे उन पर कड़ी नजर रखी जा सके। उन्होंने सफाई व्यवस्था को भी परखा।
एएसपी ने महिला हेल्प डेस्क में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एएसपी में निर्देशित करते हुए कहा कि कोतवाली में फरियाद लेकर आने वाले लोगों की शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनकर आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न अपराधों में वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की धरपकड़ करने तथा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। संवाद