{"_id":"6192b1c534d63f64d365ec27","slug":"police-will-hold-meeting-in-each-ward-shamli-news-mrt5649803156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के साथ बेहतर सामंजस्य के लिए प्रत्येक वार्ड में बैठक करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के साथ बेहतर सामंजस्य के लिए प्रत्येक वार्ड में बैठक करेगी पुलिस
कैराना कोतवाली में व्यापारियो व वार्ड सभासदो के साथ बैठक करते कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
प्रत्येक वार्ड में बैठक करेगी पुलिस
विज्ञापन
शामली, कैराना। कोतवाली में व्यापारियों व वार्ड सभासदों के साथ बैठक के दौरान कोतवाली प्रभारी ने कहा कि अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने तथा पुलिस व जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए कस्बे के प्रत्येक वार्ड में रात 8 बजे से रात 9 बजे तक पुलिस व जनता के बीच बैठकें होंगी
आगामी सर्दी के मौसम में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने तथा जनता के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए कोतवाली में व्यापारियों व वार्ड सभासदों के साथ बैठक हुई। इस दौरान कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व किसी व्यापारी व आम नागरिक को परेशान करता है, तो पीड़ित सीधा उनके पास आकर शिकायत जरूर करें। जिससे असामाजिक तत्व के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा सके। साथ ही जनता व पुलिस के बीच आपसी तालमेल व सामंजस्य होना जरूरी है। कस्बे में कुल 25 वार्ड है। एक वार्ड में एक निश्चित दिन रात 8 बजे से 9 बजे तक जनता व पुलिस के बीच बैठक की जाएंगी। जिसमें जनता व वार्ड सभासद सीधे पुलिस के आगे अपनी समस्या रख सकेंगे। उन्होंने वार्ड सभासदों व जनता से अपील की कि अपने आसपास के बच्चों को नशाखोरी से दूर रखने में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही यदि कहीं कोई गलत काम दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सकें। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपुल जैन, अनिल गुप्ता, गय्यूर मेंबर, इदरीश चेयरमैन, वरूण सिंघल, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।