फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police will hold meeting in each ward

जनता के साथ बेहतर सामंजस्य के लिए प्रत्येक वार्ड में बैठक करेगी पुलिस

Tue, 16 Nov 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police will hold meeting in each ward
कैराना कोतवाली में व्यापारियो व वार्ड सभासदो के साथ बैठक करते कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा - फोटो : SHAMLI
प्रत्येक वार्ड में बैठक करेगी पुलिस
विज्ञापन

शामली, कैराना। कोतवाली में व्यापारियों व वार्ड सभासदों के साथ बैठक के दौरान कोतवाली प्रभारी ने कहा कि अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने तथा पुलिस व जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए कस्बे के प्रत्येक वार्ड में रात 8 बजे से रात 9 बजे तक पुलिस व जनता के बीच बैठकें होंगी

आगामी सर्दी के मौसम में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने तथा जनता के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए कोतवाली में व्यापारियों व वार्ड सभासदों के साथ बैठक हुई। इस दौरान कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व किसी व्यापारी व आम नागरिक को परेशान करता है, तो पीड़ित सीधा उनके पास आकर शिकायत जरूर करें। जिससे असामाजिक तत्व के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा सके। साथ ही जनता व पुलिस के बीच आपसी तालमेल व सामंजस्य होना जरूरी है। कस्बे में कुल 25 वार्ड है। एक वार्ड में एक निश्चित दिन रात 8 बजे से 9 बजे तक जनता व पुलिस के बीच बैठक की जाएंगी। जिसमें जनता व वार्ड सभासद सीधे पुलिस के आगे अपनी समस्या रख सकेंगे। उन्होंने वार्ड सभासदों व जनता से अपील की कि अपने आसपास के बच्चों को नशाखोरी से दूर रखने में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही यदि कहीं कोई गलत काम दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सकें। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपुल जैन, अनिल गुप्ता, गय्यूर मेंबर, इदरीश चेयरमैन, वरूण सिंघल, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed