{"_id":"5cdefc9cbdec22073a5fd2bc","slug":"police-tracked-guljar-shahzad-s-network","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलजार-शहजाद के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलजार-शहजाद के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
Fri, 17 May 2019 11:55 PM IST
NAVEEN GUPTA
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Fri, 17 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी गुलजार व शहजाद। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शामली। शामली सहित कई रेलवे स्टेशनों बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में पकड़े गए गुलजार और उसके भाई शहजाद से जुड़े लोगों की कुंडली खंगालने के लिए शामली पुलिस की दो टीमें सहारनपुर और मेरठ भेजी गई हैं। ये टीमें आरोपियों की मोबाइल कॉल रिकार्ड के आधार पर छानबीन कर रही है।
शामली, मेरठ और गाजियाबाद पुलिस की मेल आईडी पर कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी के आरोप में गिरफ्तार गुलजार और शहजाद को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दावा किया था पूछताछ में कई महत्वपूर्ण और चौंकाने वाली जानकारी मिली थी, जिनमें उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए थे, जिनमें एक मोबाइल का इस्तेमाल पुलिस की मेल आईडी पर धमकी भेजने में किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ और मोबाइल कॉल रिकार्ड से उनके नेटवर्क में शामिल कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी मिली है। गुलजार और शहजाद के संपर्क में रहने वाले लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। शामली पुलिस की दो विशेष टीमें गठित की गई है, जो सहारनपुर और मेरठ भेजी गई है। दोनों टीमें आरोपियों के नेटवर्क में शामिल लोगों के बारे में छानबीन कर रही है। अभी पुलिस टीमें नहीं लौटी है।
एटीएस और सर्विलांस टीम भी छानबीन में जुटी
शामली पहुंची एटीएस की टीम ने पकड़े गए गुलजार और उसके भाई शहजाद से पूछताछ की थी। पुलिस की टीमों ने भी उनसे अलग-अलग पूछताछ की। इसमें पुलिस को उनकी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कई बार अलग-अलग बयान दिए थे। इन्हीं बयानों के आधार पर एटीएस और सर्विलांस टीम भी जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
शामली आने का मकसद भी तलाश रही पुलिस
पुलिस ने दोनों भाइयों की गिरफ्तारी शामली रोडवेज बस स्टैंड से करना बताया है। ऐसे में सवाल उठता है कि दोनों भाई शामली में किस मकसद से आए थे। पुलिस फिलहाल आरोपियों का शामली में किसी तरह का कोई कनेक्शन न होने की बात कह रही हो, लेकिन अफसरों के गले में खुद यह बात नहीं उतर रही है। पुलिस का मानना है कि मेल पर दी गई धमकी में शामली स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, इससे उनके लोकल कनेक्शन होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके चलते पुलिस गोपनीय तरीके से आरोपियों के लोकल कनेक्शन को भी तलाश रही है।