फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police runs checking campaign

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Thu, 26 Dec 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police runs checking campaign
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

शामली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शामली और कैराना में हुए प्रदर्शन को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। जिले में पुलिस ड्यूटी, गश्त और फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। कल होने वाली जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करने में जुटी है। इसके लिए लोगों से संवाद किया जा रहा है।
पिछले सप्ताह जुमे की नमाज के बाद शामली के आजाद चौक और कैराना में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटियां लगाई गई हैं। जनपद में शामली समेत सभी कस्बों में वाहनों की चेकिंग और संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। बुधवार को कांधला और गंगेरू में एएसपी राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिए पीएसी बल ने फ्लैग मार्च किया। कल होने वाली जुमे की नमाज को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

लोगों से संवाद कर उन्हें नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी जा रही है, ताकि लोगों का इस कानून को लेकर भ्रम दूर हो सके। कैराना में प्रदर्शन कराने की साजिश के पीछे राजस्थान के युवक के पकड़े जाने के बाद से पुलिस ने पूरे जिले में बाहरी लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के साथ खुफिया टीमें भी बाहरी तत्वों की तलाश में जुटी हुई हैं। शामली में भी शाम को पुलिस पीएसी ने पैदल मार्च किया। एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शन में शामिल बाहरी शरारती तत्वों की जनपद में तलाश की जा रही है। वाहनों की चेकिंग और संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ड्यूटी भी लगातार लगी हुई है। जिले में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed