फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police ran on the information of illegal harvesting

अवैध पेड़ कटान की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sun, 06 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police ran on the information of illegal harvesting
अवैध कटान की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

कैराना। यमुना तटबंध किनारे अवैध पेड़ कटान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पेड़ किसान के हैं या सरकारी हैं इसकी जांच की जा रही है।
रविवार दोपहर क्षेत्र के गांव मवी के निकट यमुना तटबंध किनारे पुलिस को अवैध पेड़ कटान की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने पेड़ काटने के बारे में जानकारी एकत्र की। मौके पर पॉपुलर व यूकेलिप्टस के पेड़ मिले। जिन्हें ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरा जा रहा था। पेड़ किसान की ओर से अपने खेत पर लगाए गए थे या फिर यमुना तटबंध किनारे पर सरकारी थे, इसकी जांच के लिए पुलिस ने वन विभाग को अवगत करा दिया है।

उधर, यमुना ब्रिज चौकी इंचार्ज ने बताया कि पेड़ कटान की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मौके पर पेड़ कटते पाए गए हैं। जांच के लिए संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। उधर, वन रक्षक संदीप राणा ने बताया कि अगर अपने खेत में लगे पॉपुलर या यूकेलिप्टस के पेड़ कोई काटता है तो उसके लिए परमिशन लेनी नहीं पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed