{"_id":"61bcdb6763e6c808381cc9d5","slug":"police-presented-accused-vikas-in-court-shamli-news-mrt5695417136","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी पेपर लीक मामले के आरोपी विकास को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी पेपर लीक मामले के आरोपी विकास को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। टीईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी विकास पंवार उर्फ ताऊ को पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार को टीईटी परीक्षा का पेपर लीक प्रकरण में 5 लाख रुपये लेकर पेपर बेचने वाला आरोपी विकास पंवार उर्फ ताऊ निवासी गांव एलम थाना कांधला को मेरठ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि पेपर की कॉपी बेचने का सौदा लोनी बस अड्डे पर तय हुआ था। मेरठ एसटीएफ ने आरोपी विकास उर्फ ताऊ को गिरफ्तार कर शामली पुलिस को सौंप दिया था। शुक्रवार को शामली पुलिस ने कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका यादव की कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
ये था मामला
28 नवंबर को होने वाली यूपी टीईटी का पेपर लीक होने पर इसे रद्द करना पड़ा था। एसटीएफ मेरठ ने शामली क्षेत्र में दबिश देकर रवि पंवार निवासी गांव नाला, मनीष उर्फ मोनू निवासी झाल और धर्मेंद्र निवासी बुटराड़ी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से टीईटी का मूल प्रश्नपत्र, कई फोटो कॉपी, 17 हजार रुपये और कार बरामद की थी। उनका चौथा साथी अजय उर्फ बबलू निवासी गांव नाला फरार हो गया था। जो अभी भी हाथ नहीं आया है। एसटीएफ के इंस्पेक्टर की तरफ से शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच में कई अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए थे। एसटीएफ ने बाद में एक अन्य आरोपी गौरव निवासी अलीगढ़ को भी गिरफ्तार कर यहां कोर्ट में पेश किया था। 13 दिसंबर को टीईटी पेपर लीक प्रकरण के आरोपी जिला अलीगढ़ के थाना गोंडा निवासी निर्दोष ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। शामली पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट में आरोपी निर्दोष के 2 दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन किया है। जिस पर आगामी 24 दिसंबर को सुनवाई होगी।