{"_id":"5dc464288ebc3e5b4d2e640c","slug":"police-pac-gave-message-of-peace-and-security-by-marching-on-foot-shamli-news-mrt452468950","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-पीएसी ने पैदल मार्च कर शांति एवं सुरक्षा का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-पीएसी ने पैदल मार्च कर शांति एवं सुरक्षा का दिया संदेश
विज्ञापन
कैराना में पैदल मार्च करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अयोध्या प्रकरण में फैसला आने की संभावना को लेकर पुलिस-प्रशासन शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी तरह से तैयारी में जुटा है। लोगों को शांति एवं सुरक्षा का संदेश देने के लिए अधिकारियों ने पुलिस और पीएसी के साथ शहर में पैदल मार्च किया और लोगों से शांति एवं भाईचारा कायम रखने की अपील की गई।
बृहस्पतिवार दोपहर को एसडीएम सदर संदीप कुमार और सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाली से पुलिस और पीएसी बल के साथ पैदल मार्च शुरू किया गया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि पैदल मार्च हनुमान टीला, वर्मा मार्केट, नया बाजार, बड़ा बाजार, अजुध्या चौक, नंदू प्रसाद, बरखंडी, नौकुआं रोड, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज रोड होते हुए कोतवाली पहुंचकर संपन्न हुआ। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने बीच-बीच में रुककर लोगों को समझाया कि अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आए, उसका सम्मान करते हुए स्वीकार करें।
उन्होंने शांति एवं भाईचारा कायम रखने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दे। ऐसे तत्वों से पुलिस सख्ती से निबटेेगी। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों को शांति एवं सुरक्षा का संदेश दिया। बुधवार रात को भी एसडीएम, सीओ और कोतवाल ने शहर में पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने मंदिर और मस्जिद पहुंचकर धर्मगुरुओं से मुलाकात कर शांति एवं भाईचारा कायम रखने में सहयोग देने का आह्वान किया।