फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police mantra against crooks

बदमाशों के खिलाफ पुलिस का मुनादी मंत्र

Thu, 26 Apr 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Thu, 26 Apr 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police mantra against crooks
police - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। एसपी देवरंजन वर्मा ने जिले में एक और नई व्यवस्था लागू कर दी है। जिसमें अब बदमाशों के खिलाफ मुनादी कराई जाएगी। आपराधिक मामले में पेशी पर नहीं गए बदमाश के खिलाफ अदालत से जारी वारंट लेकर पुलिसकर्मी मुनादी कराएंगे। इसकी शुरुआत बुधवार को कैराना क्षेत्र से कर दी गई है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जनपद के सभी थाना स्तर पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी। यह जिम्मेदारी पुलिस मॉनिटर को सौंपी गई है, जो प्रतिदिन अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हैं। उन्हें न्यायालय से जारी होने वाले वारंट की सूची दी गई है, ताकि अदालत में पेश नहीं होने पर वारंटी के घर के आसपास मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन


वहीं, इसके अलावा बुधवार को कैराना कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षकों ने पुलिस मॉनिटर के साथ इसकी शुरुआत कर दी। गांव गोगवान, मलकपुर, मवी, रामड़ा, अकबरपुर सुन्हेटी व जहानपुरा के अलावा कस्बा कैराना के कई मोहल्लों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने वारंटियों के खिलाफ मुनादी कराई। वहीं, इसके अलावा इमाम गेट पुलिस चौकी प्रभारी एसआई बाबूराम ने मोहल्ला ईदगाह, मोहल्ला अफगानान, ख्वाजबक्श, छड़ियान में पहुंचकर ढोल वाले के साथ मुनादी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा फायदा  

एसपी का कहना है कि वारंटियों के घर के आसपास मुनादी कराने के कई फायदे होंगे। पहले तो लोगों को इसका पता चलेगा कि उनके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला चल रहा है और उसमें वह पेश नहीं हो रहा है। जिससे उसके पड़ोसियों को भी सूचना तंत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। लोगों से अपील की जाएगी कि वारंटी के बारे में सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। मुनादी कराने से वारंटी की धरपकड़ में मदद मिलेगी। इसके अलावा पुलिस मॉनिटर नियमित रूप से जब इस कार्य को करेंगे, तो बदमाशों में खौफ भी पैदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed