फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police made arrangements in the district, on the streets

जिले में चाक-चौबंद इंतजाम, सड़कों पर उतरी पुलिस

Fri, 27 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police made arrangements in the district, on the streets
शामली में गस्त करते अधिकारी - फोटो : SHAMLI
जिले में चाक-चौबंद इंतजाम, सड़कों पर उतरी पुलिस
विज्ञापन

शामली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पिछले सप्ताह जुमे की नमाज के बाद कई जनपदों में हुई हिंसा को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार शुक्रवार को कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले में सेक्टर जोन व्यवस्था लागू कर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। धर्मस्थलों के आसपास पुलिस और पीएसी बल तैनात रहेगा। इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार रात से ही पुलिस सड़कों पर उतर गई थी। गाड़ियों से गश्त की गई और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया गया।
दरअसल, पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्वक होने के बाद शामली के आजाद चौक और कैराना के ईदगाह मैदान में भी बड़ी संख्या में भीड़ ने विरोध प्रदर्शन किया था। अफसरों ने बमुश्किल मामला संभाला था। प्रदेश के कई जिलों में भारी हिंसा हुई थी। प्रशासन नहीं चाहता कि जिले में कोई अप्रिय स्थिति बने, इसलिए पहले से ही जबर्दस्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

इंटरनेट सेवाएं बंद
डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि एहतियातन जिले में बृहस्पतिवार रात से इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी और शुक्रवार शाम तक बंद रहेंगी। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अफवाहें ना फैलाएं, ऐसा इसलिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी व्यवस्थाएं
4 सुपर जोन
9 जोन
58 सेक्टर
10 क्यूआरटी
1 कंपनी पीएसी
---------
ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
जिले के संवेदनशील शामली, कैराना, कांधला में ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अधिक भीड़ जमा होने वाले स्थलों के पास ड्रोन कैमरों से नजर रखेगी। देखा जाएगा कि कोई खुराफात तो नहीं कर रहा। इस संबंध में एसडीएम और संबंधित क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
-------
साइबर सेल से सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग
साइबर सेल के माध्यम से सोशल मीडिया की भी मॉनिटरिंग होगी। विभिन्न व्हाट्स एप ग्रुप्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर भी साइबर सेल की नजर होगी। इसके लिए आधा दर्जन आईटी एक्सपर्ट्स को लगाया गया है, जो सोशल मीडिया की किसी भी संदिग्ध गतिवधि पर तुरंत उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे।
इतने लोगों पर हुई कार्रवाई
400 लोगों को रेड कार्ड जारी किए गए
275 लोगों को मुचलका पाबंद किया
900 लोगों को कानून को लेकर भ्रांतियां दूर करने के पत्रक बांटे गए
शहर में इन जगहों पर खास नजर
आजाद चौक, तिमरसा, कलंदरशाह, फव्वारा चौक, गुरुद्वारा तिराहा, कैराना रोड ईदगाह के अलावा शहर की मुख्य मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहेगी।
-------
शांति समितियों की बैठकों में मांगा सहयोग
बृहस्पतिवार को खुद डीएम और एसपी ने कांधला और कैराना में दौरा कर शांति समितियों की बैठक ली। मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि जुमे की नमाज के बाद लोग सीधे घर जाएं। भीड़ जमा ना होनें दें। इसके लिए समाज जिम्मेदार लोगों ने भी उन्हें भरोसा दिया कि कस्बे के अमन चैन कायम रहेगा।
-------
कोट
भीड़ का हिस्सा ना बनें : डीएम
जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में भीड़ एकत्र करना गैर कानूनी है। बेहतर होगा कि लोग भीड़ जमा ना करें। किसी के बहकावे में ना आएं। यदि कोई उन्हें बरगलाता है तो पुलिस को सूचना दें और अच्छे नागरिक होने का फर्ज निभाएं।
अखिलेश सिंह, डीएम
कोट
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। जोनल सेक्टर व्यवस्था लागू की गई है। लोगों से अपील की है कि वह शांति बनाएं रखें। भीड़ जमा ना करें। कानून का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

विनीत जायसवाल, एसपी

शामली आजाद चौक में तैनात पुलिसकर्मी

शामली आजाद चौक में तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली आजाद चौक मे मौजूद सीओ व कोतवाली प्रभारी

शामली आजाद चौक मे मौजूद सीओ व कोतवाली प्रभारी- फोटो : SHAMLI

कैराना रोड मदरसे पर तैनात पुलिसकर्मी

कैराना रोड मदरसे पर तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली फव्वारा चौक पर तैनात पुलिसकर्मी

शामली फव्वारा चौक पर तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed