फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police line tender process completed

Shamli News: पुलिस लाइन की टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

Wed, 08 Feb 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police line tender process completed
शामली नवीन मंडी में संचालित अस्थाई पुलिस लाइन।
शामली। नई पुलिस लाइन की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। अगले दो माह में निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। निर्माण एजेंसी पुलिस लाइन का डिजाइन तैयार करके कार्यदायी संस्था को सौंपेगा। जिसके बाद चहारदीवारी का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

जिला बनने के बाद गोहरनी-भैंसवाल गांव के जंगल में पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय के लिए 75 एकड़ भूमि आरक्षित की गई थी। राजकीय निर्माण निगम ने एसपी कार्यालय का निर्माण कर पुलिस महकमे को चार साल पहले हस्तांतरित कर दिया था। दो साल पहले निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग को नामित किया गया था। लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने पुलिस लाइन का 232 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। एक मार्च 2020 को सीएम योगी ने पुलिस लाइन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

दो साल तक कोरोनाकाल के चलते पुलिस लाइन की वित्तीय स्वीकृति नहीं हो पाई थी। पिछले साल 31 मार्च 2022 को पुलिस लाइन के भवन निर्माण के लिए 198.71 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई। जिसमें से 30 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त को चुकी है। वित्तीय स्वीकृति जारी होने से पहले तीन जून 2021 को लखनऊ में शामली पुलिस लाइन के ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग भवन निर्माण खंड के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार ने बताया कि शामली पुलिस लाइन की निर्माण एजेंसी नामित कर दी गई है। जो अगले दो माह में पुलिस लाइन का डिजाइन पेश करके कार्य शुरू कर देगी। सबसे पहले निर्माण एजेंसी पुलिस लाइन की चहारदीवारी का कार्य शुरू होगा।

--
मंडी स्थल पर अस्थाई रूप से चल रही है पुलिस लाइन
जिला बनने के बाद वर्ष 2012 से अस्थाई रूप से शामली पुलिस लाइन शहर के भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी परिसर में चल रही है। नई पुलिस लाइन का काम पूरा होने में कई साल लग सकते हैं। एसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि बताया कि पुलिस लाइन के निर्माण एजेंसी नियुक्त होने की जानकारी नही है। इसकी जानकारी कराई जाएगी।

शामली नवीन मंडी में संचालित अस्थाई पुलिस लाइन।

शामली नवीन मंडी में संचालित अस्थाई पुलिस लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed