फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police is looking for Kairana connection of PFI

पीएफआई का कैराना कनेक्शन तलाश रही पुलिस

Fri, 27 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police is looking for Kairana connection of PFI
पीएफआई का कैराना कनेक्शन तलाश रही पुलिस
विज्ञापन

शामली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदेश के कई जिलों में हुई हिंसा के बाद माहौल खराब करने वाले पुलिस की रडार पर हैं। कैराना पुलिस ने भी चार लोगों को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में चारों ने खुद को पीएफआई से जुड़े बताए थे। इनमें से एक तो एक दिन पहले ही राजस्थान के कोटा से कैराना आया था। पुलिस का दावा था कि उसने अपने साथियों की मदद से वहां भीड़ जुटाकर माहौल खराब करने की साजिश रची थी। ऐसे में पुलिस अब पीएफआई का कैराना से कनेक्शन तलाश रही है।
दरअसल, कैराना में पुलिस द्वारा पकड़े गए चार आरोपियों में फैसल नाम का व्यक्ति कोटा (राजस्थान) का रहने वाला है। शेष तीन गिरफ्तार युवक उसके साथी हैं, जो कैराना क्षेत्र के लोकल रहने वाले हैं। एसपी के अनुुसार पकड़े जाने के बाद इन्होंने खुद को पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़ा बताया था। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि जब इनके तीन सदस्य लोकल रहने वाले हैं, तो इन लोगों का कैराना में कोई नेटवर्क हो सकता है। यदि ऐसा है तो ये आने वाले समय में बेहद घातक हो सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस को इनके पास से जो सामग्री मिली है वे काफी आपत्तिजनक है। ऐसे में पुलिस ने कस्बे और आसपास में इन से जुड़े लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस इनसे बरामद मोबाइल में दर्ज जानकारियों, मोबाइल नंबरों आदि की जांच भी कर रही है, जिसके माध्यम से उनके संपर्कों का पता किया जा रहा है। ये भी पता किया जा रहा है जो लोग इनके टच में है उनका बैकग्राउंड क्या है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में दो लोग पुलिस के संदेह के दायरे में हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि माहौल खराब करने वाले इन लोगों के साथियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। इस काम में लोकल पुलिस के अलावा खुफिया तंत्र भी लगा है। साइबर सेल और सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed