फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police hands empty in case of woman's murder

महिला की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली

Sun, 22 Aug 2021 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Police hands empty in case of woman's murder
महिला की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

झिंझाना। क्षेत्र के गांव में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। कैराना पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच में जुटी हैं।

महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद भी पुलिस किसी मुकाम तक नहीं पहुंच पाई है। शक के आधार पर नामजद की गई मृतका की देवरानी से भी पूछताछ की जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर भी पुलिस काम कर रही है। बता दें कि शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे खेत से तुरई तोड़ने गई करीब 50 वर्षीय महिला लापता हो गई थी, जिसका शव शनिवार को सुबह 9 बजे गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। चेहरे पर भी चोट के काफी गहरे-गहरे निशान थे। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण सिर में चोट लगना आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed