फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police administration kept vigil, mustered officer

चक्का जाम पर रही पुलिस-प्रशासन की नजर, अधिकारी रहे मुस्तैद

Sat, 26 Sep 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police administration kept vigil, mustered officer
शामली। भाकियू के चक्का जाम पर पुलिस-प्रशासन की निगाह रही। अधिकारी जाम और धरने के दौरान मौजूद रहे। शामली में एडीएम, एसडीएम और सीओ मौजूद रहे तो अन्य स्थानों पर अपने-अपने क्षेत्रों में एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारी मुस्तैद रहे। जिले में चक्का जाम शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर गुरुद्वारा तिराहे पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम के दौरान शुरुआत में मिनी ट्रक को रोककर उसे सड़क के बीच में खड़ा कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझाकर ट्रक को हटवा दिया। इस दौरान पुलिस की कार्यकर्ताओं से नोकझोक भी हुई। इसके बाद एडीएम अरविंद कुमार,एसडीएम सदर संदीप कुमार व सीओ सिटी प्रदीप सिंह पहुंच गए। चक्का जाम के दौरान पूरे समय तक तीनों अधिकारी निकट ही पेट्रोल पंप पर मौजूद रहे। इसके अलावा शहर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह, आदर्श मंडी थानाध्यक्ष संदीप बालियान पुलिस और पीएसी बल के साथ मौजूद रहे। जिले में एसडीएम, सीओ, तहसीलदार पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में भी मुस्तैद रहे। कैराना में बार्डर पर हरियाणा की तरफ से सुबह बसें आई, लेकिन बाद में बसें आना बंद हो गई। झिंझाना में बिडौली बार्डर पर पुलिस ने सहारनपुर जाने वाले वाहनों को डायवर्जन कर निकाला जबकि मेरठ जाने वाले वाहन वहीं लाइन में खड़े रहे।
विज्ञापन

जिले में 10 प्वाइंट पर किया रूट डायवर्जन
शामली। यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि चक्का जाम को लेकर 10 प्वाइंट पर रूट डायवर्जन किया गया। भारी वाहनों को शहर के बाहर ही रोका गया। शहर में एसटी तिराहा, कुड़ाना मोड़, धीमानपुरा फाटक, विजय चौक से वाहनों को डायवर्ट कर दूसरे मार्ग से निकाला गया। जलालाबाद में गंगोह से बिडौली वाया चौसाना मार्ग होते हुए वाहन निकाले गए। मेरठ से आने वाले वाहनों को फुगाना, भौराकलां होते हुए कुड़ाना मोड़ से शामली पहुंचे। सहारनपुर से मेरठ जाने वाले वाहनों को इसी मार्ग से निकाला गया। पानीपत की तरफ से आने वाले वाहनों को पूर्वी यमुना नहर पटरी से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एंबुलेंस, सेना के जवान को दिया रास्ता
शामली। गुरुद्वारा तिराहे पर चक्का जाम के दौरान पहुंची एंबुलेंस को भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपनी गाड़ी हटाकर रास्ता दिया। भाकियू नेतृत्व ने पहले ही आपातकालीन सेवाओं को चक्का जाम से मुक्त रखने का निर्णय लिया था। झिंझाना में किसानों ने जय जवान जय किसान का नारा लगाते हुए सेना के वाहन को रास्ता दिया।
--
बाइकों पर युवक नारे लगाते हुए पहुंचे
शामली। चक्का जाम के दौरान भाकियू की टोपी लगाए कुछ युवक बाइकों पर नारे लगाते हुए गुरुद्वारा तिराहे पर चल रहे चक्का जाम और धरने पर पहुंचे। इसके अलावा ट्रैक्टर पर लाउडस्पीकर से नारे लगाते हुए किसान धरने पर पहुंचे।
--------
सिर्फ किसान के मुद्दे पर होगी बात
शामली। धरने पर समर्थन देने आए एक राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं के नाम लेकर नारे लगाने शुरू किए तो भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि यह धरना और चक्का जाम सिर्फ किसान और उनके मुद्दों को लेकर है। भाकियू के आंदोलन को समर्थन देने आए सभी लोगों का स्वागत है, लेकिन यहां पर कोई राजनैतिक बात न करके सिर्फ किसान और किसान से जुड़े मुद्दे पर ही बात करें।

--
प्रशासन ने किसानों को मास्क उपलब्ध कराए
शामली। गुरुद्वारा तिराहे पर चक्का जाम कर धरने पर बैठे भाकियू कायकर्ताओं और किसानों को एडीएम अरविंद कुमार, एसडीएम संदीप कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed