फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   police aarakshi bharti me 96 kaa medical

पुलिस आरक्षी भर्ती : 96 का मेडिकल, चार अनफिट 

Mon, 15 Apr 2019 10:53 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 15 Apr 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
police aarakshi bharti me 96 kaa medical
file - फोटो : amarujala
 पुलिस आरक्षी भर्ती 2018 में चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और चरित्र सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार से पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और चरित्र सत्यापन कार्य शुरू हुआ। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरक्षी भर्ती 2018 में जिले के 559 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। इनकी मेडिकल जांच के लिए सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह को और चरित्र सत्यपान के लिए सीओ थानाभवन सुरेंद्र सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक दिन 100 अभ्यर्थियों को जांच के लिए बुलाया गया है। मेडिकल जांच और चरित्र सत्यपान के बाद फिट पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड की टीम ने अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच की। पुलिस लाइन के आरआई संजय सिंह ने बताया कि पहले दिन 100 में से 96 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। सभी की जांच और चरित्र सत्यापन किया गया। मेडिकल बोर्ड ने चार अभ्यर्थियों को अनफिट होना बताया है। इनमें तीन अभ्यर्थी में कलर बैंड की शिकायत मिली है जबकि एक अभ्यर्थी को एडी के पीछे नस में कमी होना पाया गया। जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड से अनफिट अभ्यर्थियों की मंडल स्तर पर गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरवाए गए हैं। जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड में सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रमेश चंद्रा, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रामनिवास, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अजित सिंह, डॉ. केपी सिंह और डॉ. श्रीनिवास आदि  शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed