फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pneumonia with increasing cold, children falling prey to cold diarrhea

Shamli News: ठंड बढ़ने के साथ निमोनिया, कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे

Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Pneumonia with increasing cold, children falling prey to cold diarrhea
शामली सीएचसी में बीमार बच्चे को चैक करते चिकित्सक डॉ उपकार मलिक - फोटो : SHAMLI
शामली। इस समय ठंड का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाकर रखना जरूरी है। ठंड बढ़ने के साथ ही बच्चे खांसी, जुकाम, निमोनिया, इंफेक्शन, उल्टी, दस्त व पेट दर्द आरि रोगों का शिकार हो रहे हैं। सरकारी व निजी अस्पताल में बीमार बच्चों की भीड़ लग रही है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों को ठंड से बचाने के इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन

ठंड का मौसम शुरू होते ही बीमारी भी पैर पसारने लगी है। ठंड के मौसम में बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ठंड में अस्पतालों में बीमार बच्चों की भीड़ लग रही है। शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिला अस्पताल में बच्चे खांसी-जुकाम, निमोनिया, इंफेक्शन, उल्टी, दस्त, पेटदर्द आदि बीमारी के आ रहे है। सीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उपकार मलिक ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 200 बच्चे आते हैं, जिनमें लगभग 150 बच्चे ठंड की वजह से बीमार होने वाले हैं। इनमें निमोनिया व कोल्ड डायरिया के भी मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन बच्चों की हालत ज्यादा खराब होती है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जाता है। उनका कहना हे कि बढ़ती सर्दी में छह साल तक के बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। छोटी सी लापरवाही बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती है। इसके लिए बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़े व उनके खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। यदि बच्चे की रोग-प्रतिरोधक क्षमता ठीक होगी तो वह स्वस्थ रहेंगे और बीमारी भी पास नहीं आएगी। दो साल तक के बच्चे का खान-पान ठीक न होने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में वह बीमारी का शिकार हो जाते है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवा व उपचार की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रखे बच्चों का ध्यान
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाल रोग विशेषज्ञ डा. उपकार मलिक ने बताया कि बच्चों का ध्यान रखने के लिए सतर्कता जरूरी है। बताया कि साफ सफाई, ध्रूमपान से बचाव, प्रदूषण से दूर, साफ सुथरे कपड़े पहनाए, गर्म पानी में नहलाए, रोग प्रतिरोगक क्षमता बढ़ाने के लिए मौसमी फल, दूध, दाल, दलिया आदि का सेवन कराए। साथ ही उनको ही ठंडे फर्श पर न बैठने दें और ठंड से दूर रखने के लिए रजाई व अन्य गर्म कपड़े का प्रयोग करें। इतना ही नहीं बच्चों को गंदगी वस्तु न दे।

शामली सीएचसी में मरीजो की लगी भीड

शामली सीएचसी में मरीजो की लगी भीड- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में बीमार बच्ची पिंकी

शामली सीएचसी में बीमार बच्ची पिंकी- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में बीमार बच्चा सोनू

शामली सीएचसी में बीमार बच्चा सोनू- फोटो : SHAMLI

सामली सीएचसी में बीमार बच्चा शोएब

सामली सीएचसी में बीमार बच्चा शोएब- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed