फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Plot found lying in the ration card form

प्लॉट में पड़े मिले राशन कार्ड के फार्म

Thu, 22 Oct 2015 12:25 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 22 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
शामली। कैराना ब्लॉक के टिटौली गांव के ग्रामीणों के राशन कार्ड के फार्म मिलने से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन



बुधवार को भैसवाल रोड पर कृषि उत्पादन मंडी के मुख्य गेट के सामने खाली प्लॉट में राशन कार्ड के फार्म मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों ने राशन कार्ड के फार्म मिलने की सूचना मीडिया और सीडीओ विनोद कुमार सिंह को दी गई।

मौके पर गए ग्रामीणों ने बताया कि राशन कार्ड के फार्म टिटौली गांव के श्यामसिंह, बलजीत सिंह, कौशल्या देवी, विनोद कुमार, सतवीरी समेत सैकड़ों लोगों के थे। राशन कार्ड के फार्म दो बोरों में मिले हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है, यह फार्म रद्दी में बेचने के लिए थे।
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें राशन कार्ड के फार्म की सूचना दी थी, जिस पर उन्होंने तहसीलदार को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए थे, लेकिन तहसीलदार के बाहर होने पर पूर्ति निरीक्षक कवर सिंह को मौके पर भेजा था। उन्होंने बताया मौके पर कुछ भी नहीं मिला। वहां पर जले हुए कागज के टुकड़े मिले थे। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि राशन कार्ड के फार्म सालों पुराने होने की जानकारी में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed