फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pledged dedication and integrity

समर्पण और सत्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया

Sat, 23 Nov 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pledged dedication and integrity
शामली। एसपी अजय कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ सामाजिक कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सेवा, समर्पण और सत्य निष्ठा का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस झंडा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी अजय कुमार ने सुबह 10 बजे पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड पर पुलिस ध्वजा फहराया गया। इस दौरान पुलिस ध्वज को सलामी दी गई। एसपी ने पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह द्वारा दिया गया संदेेेश पढ़कर सुनाया और उसका अनुकरण करने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रेरित किया। बताया कि 23 नवंबर 1952 को पुलिस लाइंस लखनऊ के परेड ग्राउंड में वार्षिक पुलिस परेड के अवसर पर राष्ट्र के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा पुलिस एवं पीएसी ध्वज प्रदान किए गए थे।
विज्ञापन

उप्र पुलिस के इतिहास में 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है। यह दिन प्रति वर्ष पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। एसपी ने पुलिस को संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस को सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेना चाहिए। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को सेवा, समर्पण और सत्यनिष्ठा का संकल्प कराया। कार्यक्रम में सीओ सिटी जितेंद्र सिंह, सीओ भवन अमित सक्सेना, यातायात प्रभारी भंवर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। शहर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह राठौर ने पुलिस ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed