फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pledge to work unitedly in the interest of the party

पार्टी हित में एकजुट होकर काम करने की ली शपथ

Mon, 20 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pledge to work unitedly in the interest of the party
शामली। भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को भाजपा कार्यालय पर हुई। मुख्य वक्ता सहारनपुर से आए प्रदेश संयोजक केएल अरोरा, क्षेत्रीय सह संयोजक ईश्वर गोयल गंगोह और आरके जैन सहारनपुर रहे। बैठक में आने वाले चुनाव के लिए वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका की चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रदेश संयोजक केएल अरोरा ने बताया कि पूरे देश में करीब 11 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक है, जिनकी संख्या करीब 15 करोड़ है। इसी तरह प्रदेश में करीब ढ़ाई करोड़ वरिष्ठ नागरिक है। अगर यह सभी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं तो भाजपा की योगी सरकार को आने से कोई नहीं रोक सकता। वरिष्ठ नागरिकों को चाहिए कि जहां पर भी उनकी पहुंच हो, वहीं पर पार्टी व सरकार के किए कार्यों की चर्चा करें। क्योंकि वरिष्ठ लोगों की बात को सभी लोग गंभीरता से सुनते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक पेंशन में की गई वृद्धि की सराहना की। बैठक में सरदार राजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश सिंघल, लाला सुरेश रेलपार, कंवरपाल, ओमप्रकाश मेहता, शशि अरोड़ा, डॉक्टर सरोज मल्होत्रा आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जनपद से आए सभी संयोजकों ने एकजुट होकर पार्टी के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करने की शपथ ली। बैठक की अध्यक्षता भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गौरी शंकर ने की और संचालन भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक मोहित जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed