फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pledge to build a grand temple in Ayodhya

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया

Wed, 06 Dec 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 06 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pledge to build a grand temple in Ayodhya
बड़ी माता मंदिर में कार्यकर्ताओं को संबो‌धित करते जिला प्रचारक क्रांति। - फोटो : अमर उजाला
शामली में छह दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। शामली सहित आसपास के कस्बों में कार्यक्रम हुए, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
शामली में गौशाला रोड पर स्थित बड़ी माता मंदिर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता बुधवार की शाम एकत्र हुए और 1100 दीप प्रज्ज्वलित करके भगवान श्रीराम का जयघोष किया गया। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ और हनुमान चालीस का उच्चारण किया गया। बजरंग दल के मेरठ प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया जाएगा।बाबर एक विदेश लुटेरा था, उसके नाम से देश में कोई भी निर्माण नहीं होने देंगे। इस दौरान जिला संयोजक विशाल निर्वाल, जिला सहमंत्री विहिप सन्नी शर्मा, हिमांशु शर्मा, नगर अध्यक्ष अरविंद साहनी, नगर सहमंत्री रवि कुमार, नगर संयोजक अरुण पारखी, नगर सुरक्षा प्रमुख आशीष भारद्वाज, नगर गौरक्षा प्रमुख विनय संगल, नगर प्रचार प्रमुख सागर कुमार, नगर उपाध्यक्ष डाक्टर एनपी सिंह, जिला विशेष संपर्क प्रमुख विहिप डाक्टर पंकज राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, झिंझाना में रामश्याम मंदिर में प्रखंड मंत्री विहिप रामकुमार, झिंझाना नगर संयोजक बजरंग दल शक्ति सिंह, नगर मंत्री विहिप विजय वर्मा, नगर विद्यार्थी प्रमुख आलोक शर्मा, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख वंश कादियान, प्रखंड सहसंयोजक, सौरव सतमुखी ने शौर्य दिवस मनाया। मंदिर में महाआरती का आयोजन किया। दूसरी तरफ, कैैराना में बनखंडी महादेव मंदिर में सुबह नौ बजे बजरंग दल के जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख रोहित बजरंगी के नेतृत्व में शौर्य दिवस मनाया गया। इस दौरान राममंदिर बनाने का संकल्प लिया गया। हनुमान चालीस का उच्चारण किया गया। अंकुर भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed