फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pledge of national unity on Iron Man's birth anniversary

लौह पुरुष की जयंती पर ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

Sun, 01 Nov 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pledge of national unity on Iron Man's birth anniversary
लौह पुरुष की जयंती पर ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
विज्ञापन

शामली। जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने के लिए शपथ ली गई।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी नित्यानंद राय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। पुलिस कार्यालय में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने और सभी थानों पर थाना प्रभारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। नगरपालिका शामली के पार्क में वरिष्ठ लिपिक प्रदीप कुमार ने पालिका कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

हिंदू महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डा. मंजू गर्ग ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कालेज स्टाफ को राष्ट्र की अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में महर्षि वाल्मीकि और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर उनके चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन ओर मां सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम में आचार्य प्रीतम सिंह प्रीतम, आचार्य बिजेंद्र कुमार ने महर्षि वाल्मीकि के पौराणिक महत्व, मान्यताओं, उनके जीवन संघर्षों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक सुरेशचन्द ने महर्षि वाल्मीकि व सरदार पटेल को अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य मलूकचन्द ने, संचालन आचार्य सोमदत्त आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed