फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   "Please strictly to the code of conduct '

‘आचार संहिता का सख्ती से पालन कराएं’

Wed, 07 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 07 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
"Please strictly to the code of conduct '
शामली। डीआईजी रेंज सहारनपुर अशोक कुमार राघव ने निर्देश दिया कि पंचायत चुनाव में आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाए। वोटरों को शराब और नोट बांटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें तथा हरियाणा से शराब की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन



मंगलवार को डीआईजी अशोक कुमार राघव चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा करने एसपी शामली ऑफिस पहुंचे। यहां एसपी शामली विजय भूषण, एएसपी वीके मिश्र, सीओ कैराना, सीओ झिंझाना, सीओ शामली और सीओ थानाभवन सहित जिले के समस्त थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


डीआईजी ने निर्देश दिया कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए, चाहे वह किसी पार्टी से ही जुड़ा क्यों न हो। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता में डीआईजी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य चुनाव में फोर्स के व्यवस्थापन की समीक्षा के साथ ही हरियाणा से होती शराब तस्करी पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाना है। साथ ही गांवों में प्रचार के दौरान यदि कहीं पर शराब या रुपये बांटे जाते हैं, तो कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि हरियाणा से पानीपत और करनाल रोड की तरफ से शराब तस्करी होती है। इसीलिए एक तरफ करनाल रोड पर बिडौली और पानीपत रोड पर कैराना यमुना पुल पर दो पोस्ट बनाई गई हैं, जहां छह-छह पुलिसकर्मी तथा आबकारी की टीम नियुक्त की गई है। चेकिंग के साथ ही मुखबिर तंत्र को मजबूत करके शराब तस्करों की धरपकड़ कराई जा रही है। सहारनपुर रेंज में नवंबर 2014 से 30 सितंबर 2015 तक करीब 11 करोड़ रुपये कीमत की शराब पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed