फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Players will be registered online on 17 and 18

17, 18 जनवरी को खिलाड़ियों के होंगे ऑनलाइन पंजीकरण

Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Players will be registered online on 17 and 18
शामली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए शामली में 17 और 18 जनवरी को खिलाड़ियों के पंजीकरण ऑनलाइन किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर क्रिकेट जोन के प्रभारी मनोज पुंडीर ने बताया कि खिलाड़ियों के पंजीकरण के लिए शामली में भी सुविधा दी गई है। 17 और 18 जनवरी दो दिन के लिए के लिए नई मंडी के निकट सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पुरुष और महिला खिलाड़ी अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर क्रिकेट आयु वर्ग में पंजीकरण करा सकते हैं। जबकि अंडर 14 में केवल पुरुष खिलाड़ी ऑफ लाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए उन्हें जन्म प्रमाण पत्र और फोटो साथ ले जाना अनिवार्य है। खिलाड़ी स्वयं भी ऑनलाइन पंजीकरण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट www.upca.tv पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन करके जन्म तिथि प्रमाणपत्र, फोटो अपलोड कर अपना पंजीकरण नंबर प्राप्त कर सकते हैं। खिलाड़ी एक से ज्यादा वर्ग में भी आवेदन कर सकते है। अंडर 14 के लिए एक सितंबर 2006, अंडर 16 के लिए एक सितंबर 2004, अंडर 19 के लिए एक सितंबर 2001, अंडर 23 के लिए एक सितंबर 1997 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही पंजीकरण के पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed