फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Plaster falling from the roof of the hostel, window also broken

हॉस्टल की छत से गिर रहा प्लास्टर, खिड़की भी टूटी

Sun, 20 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Plaster falling from the roof of the hostel, window also broken
शामली ब्लाक रोड पर राजकीय अनुसूचित जाति के छात्रावास की टूटी खिडकी - फोटो : SHAMLI
शामली। ब्लॉक रोड स्थित अनुसूचित जाति का छात्रावास जर्जर व बदहाल स्थिति में है। दीवारों और छतों से प्लास्टर गिरता है। बारिश में छत टपकती है। सेप्टिक टैंक दो साल से ज्यादा समय से चोक है। जिसके कारण यहां रहने वाले 51 विद्यार्थियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अनहोनी की भी आशंका है। कई साल से यहां मरम्मत का कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

ब्लॉक रोड पर कई वर्ष पूर्व अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए अनुसूचित जाति छात्रावास का निर्माण कराया गया था। छात्रों के मुताबिक 17 कमरों के इस छात्रावास में इन दिनों 51 छात्र निवास करते हैं। जो स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में पढ़ाई करते हैं। अनदेखी के चलते यह छात्रावास अब बदहाली का शिकार हो चुका है। डीएम से लेकर समाज कल्याण अधिकारी तक सभी के संज्ञान में छात्रों की समस्याएं हैं, लेकिन फिर भी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

छात्रों की जुबानी, उनकी परेशानी
कमरों की छतों से बारिश में पानी टपकने लगता है। परिसर में चारों तरफ गंदगी है। छात्रावास में शौचालय तो है, मगर चोक होने की वजह से काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। छात्र, रोबिन जयंत।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवारें और छत क्षतिग्रस्त होने से हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छात्र, अनिकेत।
छात्रावास के कमरों की खिड़की भी कई दिन से टूटी हुई हैं। जिनसे सर्दियों में ठंडी हवा आती है। किसी तरह पर्दे लगाकर हवा रोकते हैं। छात्र, धर्मवीर।
डीएम, सीडीओ और समाज कल्याण अधिकारी छात्रावास का दौरा कर चुके हैं। समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। छात्र हिमांशु।
छत टपकती हैं और सेप्टिक टैंक चोक है। गंदगी के चलते छात्रो को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। छात्र, मनोज राजेश्वर।

शामली ब्लाक रोड पर जर्जर हालत में पडा राजकीय अनुसूचित जाति  का छात्रावास

शामली ब्लाक रोड पर जर्जर हालत में पडा राजकीय अनुसूचित जाति का छात्रावास- फोटो : SHAMLI

शामली ब्लाक रोड पर राजकीय अनुसूचित जाति के  छात्रावास  में कमरे की छत व दीवार से गिर रहा प्लास्टर।

शामली ब्लाक रोड पर राजकीय अनुसूचित जाति के छात्रावास में कमरे की छत व दीवार से गिर रहा प्लास्टर।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed