फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pit also in the hometown of the Minister of State

राज्यमंत्री के गृहनगर में भी गड्ढे

Sun, 11 Jun 2017 12:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pit also in the hometown of the Minister of State
road - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। सीएम ने 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया, लेकिन गन्ना विकास, चीनी मिल एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के गृह नगर थानाभवन में ही सड़कों का बुरा हाल है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे हो या फिर अन्य कई मुख्य मार्ग। सड़कों के गड्ढे भरे नहीं जा सके हैं, जिस कारण लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार के गठन के साथ ही सीएम ने 15 जून तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के आदेश दिए थे। 10 जून तक भी कस्बा थानाभवन के मुख्य मार्ग दिल्ली सहारनपुर रोड पर रतन सर्विस सेंटर के सामने गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालकों के साथ हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, पुराने चरथावल बस स्टैंड के सामने और अंबेडकर मार्केट के सामने भी सड़क में गड्ढे हैं। पेट्रोल पंप के पास के दुकानदार पवन कुमार, राजकुमार, आशीष कुमार, विजेंद्र का कहना है पुलिया के पास बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार बाइक पर पीछे बैठी महिलाओं को चोटें आई हैं। शायद अधिकारियों को बड़े हादसे का इंतजार है। गौरतलब है कि राज्य मंत्री सुरेश राणा भी प्रत्येक शनिवार और रविवार को थानाभवन में जनता दरबार में इसी मार्ग से आते जाते हैं। 


अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सहारनपुर हाईवे का निर्माण पूर्व में उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण करा रहा था, लेकिन अब इसे एनएचएआई को भेज दिया गया है। 31 मार्च के बाद से इस सड़क के रख-रखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed