फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pilgrim dance

बालाजी की भव्य शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु  

Fri, 14 Apr 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 14 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pilgrim dance
कैराना में बालाजी जयंती पर निकली शोभायात्रा। - फोटो : amar ujala
कैराना। बालाजी जन्मोत्सव पर कैराना में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे की भक्ति भरी धुनों पर सैकड़ों श्रद्धालु गुलाल के रंग में सराबोर होकर रस्सियों के सहारे बालाजी का रथ खींच रहे थे। शोभायात्रा में सुंदर झांकियों के अलावा बैंडबाजे और ढोल वाले भी शामिल रहे, जिससे कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। 
विज्ञापन


बालाजी जयंती महोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार अपराह्न चार बजे प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह ने किया। शोभायात्रा में शामिल भगवान बालाजी के रथ की बोली कस्बे के प्रमुख व्यापारी कमल खदर वाले एवं नरेश बर्तन वालों ने एक लाख 51 हजार रुपये की ली। इसके बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें बालाजी का भव्य श्रृंगार, अश्व रथ पर राम दरबार, मां काली, राधा कृष्ण, ब्रह्मा विष्णु महेश, भगवान गणेश आदि झाकियां शामिल रहीं। 
विज्ञापन


इसके अलावा झांकियों में एक विशेष झांकी भारत माता के आगे आगे नन्हे मुन्हे बच्चे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके सुरक्षा गार्ड बनकर चल रहे थे। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अघोरी साधु सिर पर विशाल शिवलिंग उठाए नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा में सबसे पीछे सैकड़ों श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते गुलाल के रंग में सराबोर होकर रस्सियों के सहारे बालाजी के रथ को खींच रहे थे। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा चौक बाजार, जोड़वा कुआं, सराफा बाजार, निर्मल चौराहा, जामा मस्जिद बाजार, मीना बाजार, पट्टोवाला, गुंबद, आलकलां, शामली रोड होकर देर रात वापस बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में पहुंचकर समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान कई थानों की पुलिस के अलावा पीएसी के जवान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे। साथ ही कई स्थानों पर पुलिस व पीएसी के जवान भवनों की छतों पर भी निगरानी करते रहे। कार्यक्रम के दौरान विनोद गोयल, शगुन मित्तल, प्रमोद गोयल, राजीव वर्मा, कमल राज मित्तल, अभिषेक गोयल, अतुल गर्ग, संजू वर्मा, दीपांशु गर्ग, अमित कुमार, पीयूष मित्तल, अभय मित्तल, राकेश उर्फ सप्रेटा तथा यश बत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed