फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Physician, pathologist appointed in district hospital

जिला अस्पताल में फिजिशियन, पैथोलोजिस्ट की हुई नियुक्ति

Thu, 17 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Physician, pathologist appointed in district hospital
शामली। जिले में अभी तक किसी भी सरकारी अस्पताल में फिजिशियन की तैनाती नहीं थी। अब फिजिशियन डॉ. अंकित की नियुक्ति हुई है। जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। इसके अलावा पैथोलोजिस्ट की नियुक्ति हुई है। डॉ. सफल कुमार ने बताया कि फिजिशियन व पैथोलोजिस्ट की नियुक्ति हुई है। अभी उन्होंने ज्वाइन नहीं किया है। उम्मीद है कि दोनों जल्द ज्वाइन करेंगे। इससे पहले अस्पताल में एक आर्थोपेडिक सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, एएनटी सर्जन, एक एमडी चिकित्सक, दो संविदा समेत चार ईएमओ की तैनाती हो चुकी है।
विज्ञापन

----
टीकाकरण के लिए चलेगा मिशन इंद्रधनुष
शामली। कोरोना संक्रमण काल में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को गंभीर रोगों से बचाव के लिए होने वाला नियमित टीकाकरण कम हुआ है। इसे लेकर शासन ने सात मार्च से मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान सप्ताह में चार दिन तक चलेगा। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा नियमित टीकाकरण हो सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सात मार्च से मिशन इंद्रधनुष सात मार्च से चलाया जाएगा। इस मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों को ज्यादा से ज्यादा नियमित टीकाकरण किया जाएगा। मिशन इंद्रधनुष के लिए लखनऊ में प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। प्रशिक्षण के बाद जिले में इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार कर कर अभियान के तौर पर नियमित टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed