फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Photo of selfie with pistol in the post is viral

यूपी के इस जिले में युवाओं को नहीं कानून का डर, चौकी में पिस्टल के साथ सेल्फी, का फोटो वायरल

Mon, 09 Dec 2019 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Photo of selfie with pistol in the post is viral
चौसाना (शामली) में पुलिस चौकी मे पिस्टल के साथ सेल्फी लेता युवक। - फोटो : SHAMLI

चौसाना (शामली)। चौकी परिसर में हाथ पिस्टल लहराते हुए एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो में दिखाई देने वाला युवक झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया गया है।

विज्ञापन


पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध है इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। देर रात एसपी विनीत जायसवाल ने इस मामले की जांच सीओ कैराना को सौंप दी है।
विज्ञापन


चौसाना चौकी प्रभारी के कार्यालय के सामने एक युवक का पिस्टल के साथ सेल्फी लेते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस तरह से चौकी परिसर में फोटो खींचे जाने पर पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कब लिया गया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। युवक को झिंझाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। फोटो में दिख रही पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध है या फिर किसी अन्य की है, इसकी जांच पुलिस ने कर दी है।

पुलिस की जांच में अभी तक सामने आया है कि युवक के नाम कोई शस्त्र लाइसेंस नहीं है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। सवाल ये है कि जब युवक के नाम लाइसेंस नहीं है, तो उसके हाथ में पिस्टल कहां से आया।

इस तरह से चौकी परिसर में कोई युवक पिस्टल के साथ सेल्फी लेने पर चौसाना पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि फोटो कई माह पहले का हो सकता है। इस मामले में झिंझाना थानाध्यक्ष को अवगत करा दिया गया है।

रायफल लूट कांड के बाद भी लापरवाही
चौसाना क्षेत्र में करीब 14 माह पहले रात को ड्यूटी पर तैनात सिपाही और होमगार्ड पर हमला कर उनकी रायफल और इंसास लूट ली थी। पुलिस ने बाद में इस केस का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रायफलें बरामद कर ली थी।

पकड़े गए आरोपियों का खालिस्तानी आतंकी संगठन से संबंध होना पाया गया था। इसके बाद भी पुलिस चौकी में कोई युवक पिस्टल से सेल्फी ले लेता है और पुलिस को उस समय पता नहीं नहीं चल पाता। इससे पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।

शामली में भी लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की वीडियो वायरल हुई थी
करीब डेढ़ माह पहले दीपावली के दो दिन बाद शामली में लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग करने की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। पुलिस ने पहले तो इसे गंभीरता से नहीं लिया था, लेकिन जब अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया तो पुलिस ने उसकी जांच की थी।

पुलिस की जांच में सामने आया था कि वीडियो में जो युवक हथियार से फायरिंग कर रहा है, उसका लाइसेंस उसके पिता के नाम पर है। आदर्श मंडी एसओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि इस मामले में लाइसेंस धारक के शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है।

चौसाना चौकी में पिस्टल के साथ सेल्फी लेने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - विनीत जायसवाल, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed