फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pharmacist suspended, warning to CHC Superintendent

फार्मासिस्ट निलंबित, सीएचसी अधीक्षक को चेतावनी

Sat, 10 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist suspended, warning to CHC Superintendent
शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने गई तीन महिलाओं को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के मामले में फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पता लगा कि अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट की जगह जन औषधि केंद्र पर कार्यरत कर्मचारी ने उनको टीका लगाया था। उसकी भी सेवा समाप्त करने के आदेश दिए हैं। मामले में सीएचसी अधीक्षक को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर ने एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी तथा एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार को मामले की जांच सौंपते हुए शाम तक रिपोर्ट तलब की थी। दोनों अधिकारियों ने दोपहर में कांधला सीएचसी में पहुंचकर जांच की गई और अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। डीएम ने बताया कि सीएचसी में प्रथम तल पर कोरोना का टीकाकरण होता है, जबकि भूतल पर ओपीडी के कक्ष संख्या 15 में प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को एंटी रैबीज लगाए जाते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अभाव में तीनों वृद्ध महिलाएं ओपीडी से पर्चा बनवाकर बिना किसी चिकित्सक से परामर्श लिए एंटी रैबीज वैक्सीन टीकाकरण कराने वालों की लाइन में खड़ी हो गईं थीं। वहां सीएचसी के फार्मासिस्ट नरेश शर्मा मौजूद नहीं थे। उनके स्थान पर जन औषधि केंद्र पर कार्यरत कर्मचारी ताहिर हुसैन थे। जिन्होंने तीनों महिलाओं को बिना ओपीडी स्लिप देखे की जल्दबाजी में एंटी रैबीज लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और एसीएमओ की रिपोर्ट पर फार्मासिस्ट नरेश शर्मा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिजेंद्र सिंह को चेतावनी दी गई है। मामले में जन औषधि केंद्र के कर्मचारी की भी सेवा समाप्त करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही डीएम ने कोरोना और एंटी रैबीज टीकाकरण की जानकारी सीएचसी में स्पष्ट रूप से लिखवाने के आदेश दिए हैं। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने सीएचसी अधीक्षक को चेतावनी के साथ ही फार्मासिस्ट के निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं।
------------------
यह था मामला...
कांधला के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी सरोज (70), जगदीश नगर के रेलवे मंडी निवासी अनारकली (72) और सत्यवती (62) के साथ बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लगवाने गईं थीं। वहां बिना जानकारी किए ही तीनों महिलाओं से बाहर से सिरिंज मंगाकर उन्हें एंटी रैबीज का टीका लगाकर घर भेज दिया। घर आने पर सरोज को तेज चक्कर आने और घबराहट पर परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए थे। अस्पताल की ओपीडी का पर्चा देखने पर पता लगा था कि तीनों महिलाओं को एंटी रैबीज लगाया गया है।

------
वैक्सीन लगवाने पर बिगड़ी तबीयत
कांधला। गांव ताहिरपुर भभीसा निवासी वृद्ध रणबीर ने शुक्रवार को गांव राजपुर छाजपुर में बने बूथ पर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। कुछ समय बाद वृद्ध की हालत बिगड़नी शुरू हो गई तो सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दी गई। वृद्ध को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया जहां पर उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed