{"_id":"6123e2d58ebc3e79ec47bc98","slug":"pet-paper-today-administration-s-preparation-completed-shamli-news-mrt5530465163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी का पेपर आज, प्रशासन की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी का पेपर आज, प्रशासन की तैयारी पूरी
विज्ञापन
शामली आर के इन्टर कॉलेज में बैठक करते शिक्षक
- फोटो : SHAMLI
पीईटी का पेपर आज, प्रशासन की तैयारी पूरी
शामली। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) मंगलवार को दो पाली में होगी। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। शासन के प्रेक्षक ने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अध्यक्षों द्वारा कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया।
मंगलवार को जिला मुख्यालय पर स्थित 15 केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। दोनों पालियों में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या बराबर है। एक पाली 6716 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। इस तरह से कुल 13432 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत है। परीक्षा से पहले दिन सुबह 10 बजे सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अध्यक्षों द्वारा कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया। कक्ष निरीक्षकों को आयोग की गाइड लाइन के अनुसार प्रश्नपत्र खोलने, वितरण और संग्रह करने आदि जानकारी दी गई। शासन से नियुक्त प्रेक्षक प्रेक्षक घनश्याम सिंह शामली पहुंच गए हैं। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में जिला नोडल अधिकारी एडीएम अरविंद कुमार, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, जिला प्रबंधक डॉ. अजय बाबू शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक आदि मौजूद रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले नौ बजे से अभ्यर्थियों को केंद्र में एंट्री शुरू कर दी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में और कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए फेस मास्क, सैनिटाइजर आदि अनिवार्य रहेगा। शांति व्यवस्था के लिए केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र और अभ्यर्थियों की संख्या
परीक्षा केंद्र प्रथम पाली द्वितीय पाली
भंवर सिंह मेमोरियल स्कूल शामली 504 504
सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजुकेशन शामली 336 336
ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कालेज शामली 288 288
देशभक्त इंटर कालेज शामली 288 288
हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली 504 504
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल बनत शामली 356 356
मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली 504 504
राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली 528 528
राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज शामली 336 336
रॉयल पब्लिक स्कूल शामली 504 504
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली 552 552
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल शामली 504 504
श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली 504 504
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली 504 504
वीवी इंटर कालेज शामली 504 504