फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Permission granted for construction of PAC camp in Uncha village of Kairana

Shamli News: कैराना के ऊंचा गांव में पीएसी कैंप निर्माण की अनुमति मिली

Sun, 25 Aug 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 25 Aug 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Permission granted for construction of PAC camp in Uncha village of Kairana
शामली। कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव में पीएसी कैंप निर्माण का काम शुरू करने की लोक निर्माण विभाग भवन खंड लखनऊ ने अनुमति दे दी है। पीएसी कैंप का प्रशासनिक कार्यालय भवन चार मंजिला और बारह मंजिला बैरक का निर्माण होगा। इंदौर की कंस्ट्रक्शन कंपनी अगले दो माह में डिजाइन तैयार करके अपनी रिपोर्ट भेजेंगी।
विज्ञापन

कैराना के ऊंचागांव में पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज के लिए भूमि गुर्जरपुर में आरक्षित है। पीएसी कैंप निर्माण के लिए 11 माह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में बजट स्वीकृत हो चुका है। शासन की ओर से इंदौर की कंस्ट्रक्शन कंपनी कल्याण टोल को निर्माण के लिए ठेकेदार नामित किया जा चुका है। इंदौर की कंस्ट्रक्शन कंपनी के चेयरमैन जया यादव ने बताया कि कंपनी पहले दो माह में पीएसी कैंप का डिजाइन तैयार करने के बाद निर्माण कार्य शुरू देगी। हालांकि पीएसी कैंप का निर्माण के लिए ठेकेदार की ओर से कर्मचारियोंं-मजदूरों के आवास अस्थायी आवास और कार्यालय कक्ष का निर्माण पहले हो चुका है।
विज्ञापन


पीएसी कैंप में यह होगा निर्माण
चार मंजिला प्रशासनिक भवन, बारह मंजिल बैंरक, परेड ग्राऊंड, क्रिकेट मैदान, परिवहन विभाग के भवन, बैठक कक्ष, मोची, नाई मिल्क डेयरी दुकान, अधिकारियों के आवास।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed