फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People suffering from severe heat, mercury reached 39 degrees

भीषण गर्मी से आम नागरिको तनमन झूलसा, पारा पहुंचा 39 डिग्री सेल्सियस

Tue, 16 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
People suffering from severe heat, mercury reached 39 degrees
शामली सब्जी मंडी सब्जी की खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : SHAMLI
भीषण गर्मी से लोग बेहाल, पारा पहुंचा 39 डिग्री
विज्ञापन

शामली। जूून में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। भीषण गर्मी बढ़ने से तन झुलसने लगा है। एक सप्ताह में पारा लगातार बढ़ जाने से लोग पसीने से तर हो रहे हैं। मंगलवार को तेज धूप से दिन का पारा 39 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 36 घंटे में दिन का तापमान 40 के पार पहुंच जाएगा।
जून शुरू होते ही गर्मी ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। पिछले दस दिन में गर्मी बढ़ने से छह डिग्री तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को दिन निकलते ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर में आसमान से आग बरसने लगी। तीन बजे तक सड़क पर चलना दूभर हो गया। गर्मी से बचने के लिए दिन में लोग सिर पर अंगोछा और महिलाएं कपडे़ से मुंह ढक कर चल रही हैं। मंगलवार को भीषण गर्मी होने से दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गरम हवा चलने के कारण लोगों की हालत खराब हो गई। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले तीन दिन में गर्मी और झुलसाएगी। दिन के साथ रात के पारे में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

-- जिले में बढ़ते- घटते तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
6 जून 33 23 डिग्री सेल्सियस
9 जून 39 28 डिग्री सेल्सियस
11 जूून 38 28 डिग्री सेल्सियस
12 जून 38 29 डिग्री सेल्सियस
13 जून 39 28 डिग्री सेल्सियस
15 व 16 जूून 39 28 डिग्री सेल्सियस

शामली गर्मी में कपड़ा लपेटकर स्कूटी पर जाती महिला

शामली गर्मी में कपड़ा लपेटकर स्कूटी पर जाती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली गर्मी में कपड़ा लपेटकर गुजरती युक्तियां

शामली गर्मी में कपड़ा लपेटकर गुजरती युक्तियां- फोटो : SHAMLI

शामली धूप में सामान लेकर गुजरती महिलाएं

शामली धूप में सामान लेकर गुजरती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed