फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People's condition due to sultry heat

उमस-गर्मी से लोग का हाल-बेहाल

Fri, 02 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
People's condition due to sultry heat
शामली। भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है। हालांकि पिछले 24 घंटे में दिन और रात का तापमान एक-एक डिग्री लुढ़क गया। अगले 24 घंटे में मिश्रित मौसम और बूंदाबांदी होने के बाद तापमान और लुढ़केगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी बारिश ने मुंह मोड़े रखा। भीषण गर्मी के बीच लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। पूरे दिन गर्मी और उमस से पंखे -कूलर चलने के बावजूद लोग पसीने से तर बतर रहे। गरम हवा चलने से लोगों ने दिन में घर में रहना ही बेहतर समझा। दिन का तापमान 41 और रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 11 किमी प्रतिघंटे लू के थपेेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के अध्यक्ष डा. पीके सिंह के मुताबिक शुक्रवार को बादल और धूप रहने से मौसम मिश्रित रहने से मामूली राहत मिली। अगले 24 घंटे में शनिवार को आकाश में बादल छाए रहने, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवा के चलने से मौसम में बदलाव होने की संभावना है।
विज्ञापन

जून माह का तापमान का आंकड़ा
तिथि अधिकतम न्यूनतम तापमान
दो जुलाई - 41 -28 डिग्री सेल्सियस
एक जुलाई- 42 -29 डिग्री सेल्सियस
30 जून- 42 -31डिग्री सेल्सियस
29 जून- 41 - 27 डिग्री सेल्सियस
28 जून- 39 -28 डिग्री सेल्सियस
27 जून- 38 - 27 डिग्री सेल्सियस
26 जून- 37 - 27 डिग्री सेेेल्सियस-
25 जून- 39 - 26 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed