Shamli: स्कॉर्पियों सवार लोगों ने युवक को किया अगवा, अर्द्धनग्न कर बेरहमी से पीटा, ये है पूरा मामला
Shamli News : शामली में स्कॉर्पियों सवार लोगों ने एक युवक को अगवा कर लिया। इसके बाद उसे अर्द्धनग्न कर बेरहमी से पीटा। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में शादी समारोह से शामिल होकर पैदल घर जा रहे 20 वर्षीय युवक को स्कॉर्पियों सवार लोगों ने अगवा कर लिया। आरोपी उसे कुड़ाना मार्ग स्थित फैक्टरी में ले गए और उसके कपड़े उतारकर अर्द्धनग्न कर बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे कुड़ाना के जंगल में एक नलकूप पर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। इसके अलावा अलग-अलग दो स्थानों पर हुई मारपीट में चार युवक घायल हुए।
शहर के मोहल्ला गोशाला मार्ग निवासी रविशंकर मंगलवार दोपहर को घर से आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में अपने दोस्त के यहां शादी समारोह में गया था। वहां से जब वह पैदल घर लौट रहा था तो उसी समय स्कॉर्पियों सवार चार-पांच लोगों ने उसे अगवा कर लिया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी उसे कुड़ाना मार्ग स्थित एक फैक्टरी में ले गए और उसके कपड़े उतारकर अर्द्धनग्न कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उसने मारपीट करने का कारण पूछा तो आरोपियों ने तीन दिन पहले उनके साथी के साथ मारपीट करना बताया, जबकि उसने किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की थी और न ही कोई विवाद हुआ था। वहीं, मारपीट करने के बाद आरोपी उसे कुड़ाना के जंगल में नलकूप पर छोड़कर फरार हो गए।
इसके बाद घायल युवक ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन घायल को लेकर थाना आदर्श मंडी पहुंचे। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया। आदर्श मंडी थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल
मोहल्ला कलंदरशाह निवासी तालिब व उसका साथी अमन शाम को बाइक पर मोहल्ला बरखंडी होते हुए कैराना मार्ग पर जा रहे थे। मोहल्ला बरखंडी में कुछ युवकों ने उनके साथ कहासुनी कर दी। उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने दोनों युवकों पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। इसके अलावा मोहल्ला बूढ़ाबाबू निवासी शोयबन ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय चार युवक आए। उन्होंने गाली देते हुए कहा कि उसने बाइक में टक्कर कैसे मारी। उसने कहा कि जानबूझकर नहीं अचानक लग गई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसका भाई शादाब उसे बचाने आया तो आरोपयों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शोयब ने शहर कोतवाली में चार आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण