फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People gathered in the village, increasing anger

गांव में जुटते गए लोग, बढ़ता रहा आक्रोश

Thu, 03 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
People gathered in the village, increasing anger
ामली क्षेत्र के गांव लांक में जवान के घर पर मौजूद बीएसएफ के जवान - फोटो : SHAMLI
शामली। बीएसएफ जवान विकास कुमार का शव गांव आते ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई और दिन चढ़ने के साथ लोगों का आक्रोश भी बढ़ता गया। विभिन्न राजनैतिक दलों के अलावा गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र मलिक, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत अन्य गणमान्य लोग पहुंच गए। गांव के ही श्री सनातन धर्म संस्कृत पाठशाला में पंचायत जुट गई। पंचायत में विकास कुमार को शहीद का दर्जा देने की मांग जोरशोर से उठाई गई।
विज्ञापन

गठवाला खाप से राजेंद्र मलिक ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के सम्मान का विषय है। विकास कुमार को शहीद का दर्जा दिया जाए। चेतावनी दी कि गई यदि दो बजे से पहले उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो शव लेकर कलक्ट्रेट पहुंच जाएंगे। पूर्व विधायक किरनपाल कश्यप, सुधाकर कश्यप, देशराज भनेड़ा, वीर सिंह मलिक, रणधावा मलिक, योगेंद्र चेयरमैन, लांक थांबेदार राजवीर मलिक, लोकेंद्र लांक, जगवीर फौजी, पप्पू मलिक आदि ने भी बीएसएफ जवान को शहीद का दर्जा उठाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। रालोद नेता राजन जावला, विक्रांत जावला के अलावा सोनू मलिक, सुनील मलिक कुड़ाना ने भी गांव में पहुंचकर जवान के पिता से बात की। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यह उनके क्षेत्र की दुखद घटना है। वह इस मसले में ऊपरी स्तर पर बात करेंगे। ग्रामीणों ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों के गांव नहीं आने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

------------
घटनाक्रम मिनट दर मिनट
सुबह 6.20 बजे: जवान का शव गांव लाया गया।
सुबह 10.00 बजे: एसडीएम और सीओ गांव में पहुंचे।
सुबह 11.00 बजे: एडीएम और एएसपी गांव पहुंचे।
सुबह 11.30 बजे: मांगें नहीं माने जाने पर शव लेकर कलक्ट्रेट पहुंचने की चेतावनी दी।
दोपहर 12.30 बजे: डीएम, एसपी गांव पहुंचे।
दोपहर 12.40 बजे: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत गांव गए।
दोपहर 1.30 बजे तक: डीएम, एसपी ने जवान के परिजनों से अलग कमरे में बात की।
दोपहर 1.50 बजे: डीएम ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया।
दोपहर 1.55 बजे: डीएम के जाते ही ग्रामीण फिर आक्रोशित हो उठे।

ामली क्षेत्र के गांव लांक में पंचायत  से वापिस लोटते लोग

ामली क्षेत्र के गांव लांक में पंचायत से वापिस लोटते लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed