फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People created ruckus in front of the officer

अधिकारी के समक्ष लोगों ने किया हंगामा

Mon, 27 Sep 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
People created ruckus in front of the officer
मौहल्ला खैल में खाली जमीन पर पार्क निर्माण को लेकर हंगामा करते लोग। - फोटो : SHAMLI
अधिकारी के समक्ष लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

शामली, कांधला। मोहल्ला खैल में खाली जमीन पर पार्क निर्माण को लेकर निरीक्षण करने गए न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने कुछ लोगों ने जबरदस्त हंगामा किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर स्थिति को नियंत्रित किया।

पालिका की बोर्ड बैठक में नगरवासियों के लिये एक सुंदर पार्क का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा गया था। सोमवार को नगर पालिका परिषद के ईओ व न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह पालिका कर्मचारियों को साथ लेकर मोहल्ला खैल स्थित पालिका की खाली भूमि का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पालिका के सफाईकर्मियों को खाली जमीन की सफाई कर निर्माण शुरू कराने के आदेश दिए। कर्मचारी सफाई करने में लगे तो मोहल्ले के कुछ लोगों ने जमीन पर अपना स्वामित्व बताते हुए विरोध किया। अधिशासी अधिकारी देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों को दौड़ाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया। ईओ ने तनाव पूर्व स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को बुला लिया। पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। ईओ ने जेसीबी मंगाकर पार्क की भूमि पर नींव खुदवाने का कार्य शुरू करा दिया। ईओ का कहना है कि नगर पालिका परिषद की खाली भूमि पर पार्क बनाने कार्य किया जा रहा है। जिस पर कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन कोई भी व्यक्ति अपने स्वामित्व के कागज नहीं दिखा सका। अभद्रता और हंगामा करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed