फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People chilled by fog and snowy wind

छाया कोहरा, बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग

Wed, 12 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
People chilled by fog and snowy wind
शामली सर्दी में बच्चे को लेकर गुजरती महिला। - फोटो : SHAMLI
छाया कोहरा, बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग
विज्ञापन

शामली। पांच दिन की बारिश के बाद भी मौसम में सुधार नहीं हो रहा है। मंगलवार को दिन निकलते ही आसमान में घना कोहरा छा गया। दोपहर तक कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही। वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। दोपहर में कोहरा छंटा तो शाम तक घने बादल छाए रहे। छह किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे तेज बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। रात के तापमान एक डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मंगलवार को दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पूरे सप्ताह आकाश में बादलों के साथ हल्की धूप रहेगी। रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि 17 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा। जिससे उत्तर भारत में एक बार फिर तेज बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्र में हिमपात होने से सर्दी और बढे़गी। सप्ताह भर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। शीत लहर जारी रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है। उत्तरी पश्चिमी हवा चलने से रात के तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दो दिन छाया रहेगा घना कोहरा
शामली। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक अगले दो दिन घना कोहरा छाए रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले पांच दिन तक तापमान में गिरावट आएगी।

शामली सर्दी में गुजरती महिलाएं।

शामली सर्दी में गुजरती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में वातावरण में छाया कोहरा।

शामली में वातावरण में छाया कोहरा।- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में गुजरते बाइक सवार।

शामली सर्दी में गुजरते बाइक सवार।- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में स्कूटी पर जाती महिला।

शामली सर्दी में स्कूटी पर जाती महिला।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed